फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: दूसरे टी-20 में बने 9 कीर्तिमान, युजवेन्द्र चहल के नाम दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Thu, 22 Feb 2018 07:30 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
युजवेन्द्र चहल - फोटो : bcci
दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले गए तीन टी-20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से करारी मात दी। इसके साथ ही दोनों टीम सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर दक्षिण अफ्रीका को 189 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज की टीम ने हेनरिच क्लासेन (69) और कप्तान जेपी डुमिनी के 64 रन की नाबाद पारी की बदौलत 19वें ओवर में ही 189 रन बनाकर मैच जीत लिया। आइये नजर डालते हैं आज के दिन बने रिकॉर्ड्स परः-
विज्ञापन

2 of 9
रोहित शर्मा
दूसरे टी-20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। वो भी टी-20 में गोल्डन डक का रिकॉर्ड। ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित टी-20 में टीम इंडिया के चौथे सलामी बल्लेबाज हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड आशीष नेहरा और यूसुप पठान के नाम दर्ज था। इसके अलावा मुरली विजय ने साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और अजिंक्य रहाणे ने 2016 में मीरपुर में पाकिस्तान के खिलाफ यह अनचाही गोल्डन डक बनाई थी। 
विज्ञापन

3 of 9
Virat Kohli
प्रोटियाज के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में कप्तान विरोट कोहली 1 रन बनाकर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर उनके लिए यह अब तक का सबसे कम स्कोर है। जूनियर डाला ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

4 of 9
धोनी
इस मुकाबले में धोनी ने विकेटकीपर होने के नाते टी-20 मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच 28 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ उनके नाम 44 छक्के दर्ज हो गए। टी-20 में ऐसा करने वाले में पहले नंबर पर मोहम्मद शहजाद (68) और ब्रेडन मैक्कलुम (58) का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 9
मनीष पांडे
दूसरे टी-20 मैच में मनीष पांडे के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह दक्षिण अफ्रीका में टी-20 के एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 48 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 79 रन की नाबाद पारी खेली। इससे पहले साल 2007 में गौतन गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ जोहानसबर्ग में 75 रन की पारी खएली थी। 
विज्ञापन

6 of 9
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
इस मुकाबले में लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह टी-20 मुकाबले में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने गेंदबाजी से 4 ओवर में 64 रन लुटाए। सबसे दिलचस्प बात यह है कि फरवरी 2017 में चहल बेस्ट गेंदबाज बने थे। वहीं, साल 2018 में वह सबसे टी-20 के एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले साल 2007 में यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के जोगिंदर शर्मा के नाम था। उन्होंने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 57 रन लुटाए थे।
विज्ञापन

7 of 9
धोनी
महेंन्द्र सिंह धोनी ने दूसरे टी-20 मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। इसके साथ ही टी-20 करियर में उनका दूसरा अर्धशतक है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले पिछले टी-20 मुकाबले में शिथक धवन ने 27 गेंदों में अर्धशतक बनाए थे।

8 of 9
हेनरिच क्लासेन - फोटो : bcci
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन (69 रन) ने टीम इंडिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 22 गेंदों में फिफ्टी जमाई।  
विज्ञापन

9 of 9
जेपी डुमिनी - फोटो : bcci
इस मुकाबले में कप्तान जेपी डुमिनी टी-20 मैच में 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी के कौर पर एबी डीविलियर्स की बराबरी कर लिए हैं। दोनों के नाम 10 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली है। वहीं, टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में डुमिनी ने डीविलियर्स को पीथे छोड़ दिया। डुमिनी के नाम टी-20 में 62 छक्के हो गए जबकि डीविलियर्स के नाम 60 और डेनिड मिलर के नाम 45 छक्के दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें