फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

Tue, 01 Nov 2016 10:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
शाहिद अफरीदी - फोटो : getty
क्रिकेट का इतिहास इतना पुराना है कि क्रिकेट के बारे में सब कुछ जान पाना लगभग नामुमकिन है। क्रिकेट के मैदान पर और मैदान से बाहर, कुछ जानबूझ कर तो कुछ अनजानें में बहुत सी ऐसी घटनाएं हुईं जिसकी जानकारी हर किसी को नहीं होगी। जैसे बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि शाहिद आफरीदी ने जिस बल्ले से वनडे में 37 गेंदों पर शतक बनाया था वो बल्ला उनका नहीं था, वो बल्ला सचिन तेंदुलकर का था, हो गए ना आश्चर्यचकित। क्रिकेट में ऐसी बहुत सी घटनाएं हैं जो आपको चौंका देगी। तो आइए ऐसी ही कुछ चौंकाने वाली घटनाओं पर नजर डालें...
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

2 of 9
क्रिस गेल
1877 में खेले गए पहले टेस्ट से आज तक टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सिर्फ एक ही बल्लेबाज छक्का लगा सका है जी हां सिर्फ एक बल्लेबाज और वो हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर क्रिस गेल ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

3 of 9
डॉन ब्रैडमैनन - फोटो : getty
क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज कहे जाने वाले सर डॉन ब्रेडमैन टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ एक बार हिट विकेट आउट हुए हैं और उनको हिट विकेट आउट करने का रिकॉर्ड भारत के लेंजेंडरी खिलाड़ी लाला अमरनाथ के नाम दर्ज है। लाला अमरनाथ में 1948 में खेले गए ब्रिस्बेन टेस्ट में यह कारनामा किया था।डॉन ब्रेडमैन को क्रिकेट का महानत बल्लेबाज माना जाता है उनके नाम ना जाने कितने रिकॉर्ड है लेकिन एक बात शायद आपको ना पता हो कि टेस्ट क्रिकेट के इस महानतम बल्लेबाज ने पूरे टेस्ट करियर में सिर्फ 6 छक्के लगाए हैं।

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

4 of 9
टीम इंडिया - फोटो : getty
भारत एकलौती ऐसी टीम है जिसने 60ओवर, 50 ओवर और टी-20 विश्व कप जीता है। 1983 विश्व कप में मैच 60 ओवर के थे, जबकि 2011 विश्व कप में मुकाबले 50 ओवर के थे, 2007 में भारत ने पहला टी-20 विश्व कप जीत कर ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

5 of 9
एलेक स्टीवर्ट - फोटो : getty
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है उनका जन्म 8-4-63 को हुआ था और उन्होने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए टेस्ट मैचों में कुल 8463 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

6 of 9
वसीम अकरम - फोटो : Getty
क्रिकेट में हर बल्लेबाज का एक बल्लेबाजी क्रम होता है लेकिन क्या आपको पता है साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज लांस क्लूजनर, पाकिस्तानी बल्लेबाज शोएब मलिक और अब्दुल रज्जाक और श्रीलंका के बल्लेबाज हसन तिलकरत्ने ने अपनी-अपनी टीमों के लिए हर क्रम पर बल्लेबाजी की है। इन बल्लेबाजों ने नंबर एक से नंबर दस तक बल्लेबाजी की है।
क्रिकेट में स्विंग के सुल्तान के नाम से मशहूर पाकिस्तानी तेंज गेंदबाज वसीम अकरम के नाम टेस्ट मैचों में एक डबल सेंचुरी भी है । अकरम ने 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ नंबर आठ पर बल्लेबाजी करते हुए 257* रन की पारी खेल कर ये अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

7 of 9
इंगलैंड 1939 - फोटो : getty
1939 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया पांचवा टेस्ट मैच 10 दिनों तक चला था। सबसे रोचक बात ये रही कि 10 दिनों तक चले इस टेस्ट मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था। अंतिम पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 696 रन का लक्ष्य मिला था इंग्लैंड टीम नौवे दिन 5 विकेट खोकर 654 रन के स्कोर पर थी, इंग्लैंड टीम को इंग्लैंड वापसी के लिए अपनी शीप पकड़नी पड़ी जिसके कारण मैच बेनतीजा रहा।
 

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

8 of 9
इरफान पठान - फोटो : getty
इरफान पठान टेस्ट मैच के पहले ओवर में हैट्रिक जमाने वाले पहले गेंदबाज हैं। पठान ने 2006 कराची टेस्ट मैच में मैच के पहले ओवर की चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर सलमान बट्ट, युनुस खान और मोहम्मद युसुफ को आउट कर ये कारनामा दिखाया था।
विज्ञापन

ये हैं क्रिकेट के कुछ अनसुने और रोचक रिकॉर्ड्स.. जिन्हें आप नहीं जानते

9 of 9
जिम लेकर - फोटो : getty
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर के नाम है। जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मैच में 19 विकेट लिए थे। लेकर ने 1956 में ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच की पहली पारी में 9 और दूसरी पारी में पूरे 10 विकेट लेकर इस कारनामे को अंजाम दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें