टीम इंडिया की लगातार जीत के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने खुलासा किया है कि आखिर किस वजह से टीम इंडिया विजय रथ पर सवार है। आइये आपको बताते हैं वो वजहें, जिन्हें रोहित जीत के लिए सबसे अहम मान रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रोहित शर्मा
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम को सभी फॉर्मेटों में लगातार मिल रही सफलता की सबसे बड़ी वजह एकजुट होकर टीम में खेलना है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रोहित शर्मा ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'जिस तरह से हम खेल रहे हैं, उसका श्रेय सभी को जाता है। क्योंकि आप शहर के लिए खेल रहे हों या देश की तरफ से, आपको मैच जीतना होता है और यह आसान काम नहीं है।'
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : bcci
रोहित ने कहा कि हम अलग-अलग टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज जीते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, और वेस्टइंडीज शामिल हैं। इसकी वजह है हमारी एकता। हम एकजुट होकर टीम में खेले हैं। उन्होंने कहा जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले न्यूजीलैंड और श्रीलंका सीरीज सामने है। हम इसमें भी जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे।
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : icc
स्टार बल्लेबाज रोहित ने कहा, 'अगर आप मैच जीतना चाहते हैं तो फिर एक या दो खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जीत हासिल करना संभव नहीं है। हर खिलाड़ी का योगदान देना जरूरी है। टीम के सभी खिलाड़ी एक सोच के साथ खेलते हैं, जिससे जीत में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि टीम एक लक्ष्य की ओर बढ़ रही है और टीम के सभी खिलाड़ी एक सोच के साथ खेलते हैं। टीम में एक-दो नहीं प्रत्येक खिलाड़ी योगदान दे रहा है।
रोहित से जब 2019 वर्ल्ड कप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'वर्ल्ड कप के लिए अभी डेढ़ साल का समय बचा है। इस पर अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। हां, हमारा लक्ष्य 2019 वर्ल्ड कप है और उसके लिए तैयारी चल रही है। फिलहाल 22 अक्टूबर से भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 22 अक्टूबर को मुम्बई में पहला मैच खेला जाएगा।