टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से तीन वन डे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। सीरीज को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई है। कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टीम इंडिया के युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव से निपटने की खास रणनीति अपनाई हैं वहीं कीवी कोच माइक हेसन ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को लेकर मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
हेसन ने कहा, भारतीय स्पिनरों से नहीं डरेंगे
2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
माइक हेसन ने अपनी टीम के बल्लेबाजों से साफ कहा है कि टीम इंडिया के स्पिनरों से डरने की जरूरत नहीं है। हेसन ने कहा कि रिस्ट स्पिनर्स हमेशा रन बनाने के मौके देते हैं। लिहाजा टीम इंडिया के दोनों स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के खिलाफ हमारे बल्लेबाज खुलकर रन बनाएंगे।
विज्ञापन
अपने बल्लेबाजों से कहा, संभलकर खेलें
3 of 5
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
हेसन ने कहा कि हमें अपने आपको समझाना होगा कि यह दोनों स्पिनर्स अबूझ या रहस्यमयी नहीं है। हमें उनकी गेंदों को समझकर खेलना होगा। रन अपने आप बनेंगे। हेसन ने कहा कि हर बल्लेबाज का स्पिन को खेलने का एक अपना अंदाज होता है। हमारे पास बहुत सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में कुलदीप यादव की गेंदों का सामना किया है। हम उसके खिलाफ रन बना लेंगे।
पिछली बार अमित मिश्रा ने लिए थे 15 विकेट
4 of 5
अमित मिश्रा
- फोटो : getty
उल्लेखनीय है कि पिछले साल टीम इंडिया के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 15 विकेट झटके थे। लेकिन इस बार वह टीम में शामिल नहीं है। इस बार टीम इंडिया में बतौर स्पिनर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादव-चहन ने की बेहतर गेंदबाजी
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : hindustan times
युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कंगारू बल्लेबाजों को लय में नहीं आने दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ने मिलकर 13 विकेट झटके। कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इन दोनों का खुलकर सामना नहीं कर सका।