फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 11 खिलाड़ियों के सहारे लाज बचाने उतर सकती है टीम इंडिया, ये रहा संभावित प्लेइंग XI

Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का 5वां मुकाबला शुक्रवार से ओवल में खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड ने पहले ही सीरीज 3-1 से नाम कर ली है। पांचवां टेस्ट महज औपचारिकता भर होगी। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने पांचवें टेस्ट में इन युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। आइए जानते हैं इस मैच में टीम इंडिया किन प्लेइंग इलेवन के सहारे उतर सकती है..

 
Trending Videos
विज्ञापन

ओपनर

2 of 6
पृथ्वी शॉ
इस मैच में कप्तान विराट कोहली पृथ्वी शॉ पर भरोसा जता सकते हैं। हालांकि साउथ हैम्पटन टेस्ट में शिखर धवन और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने ओपनिंग की थी, लेकिन पिछले मैच में केएल राहुल कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस मुकाबले में पृथ्वी को मौका देकर धवन के साथ ओपनिंग करने भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर

3 of 6
विराट कोहली
वहीं, तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा और चौथे नंबर पर कप्तान विराट कोहली का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। पांचवें नंबर पर उप-कप्तान अंजिक्य रहाणे बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं। 

ऑलराउंडर

4 of 6
हनुमा विहारी
ऑलराउंडर के तौर पर टीम के साथ एक नया नाम हनुमा विहारी जुड़ सकता है, जिन्हें हार्दिक पांड्या के बदले छठे नंबर पर भेजा जा सकता है। इसके अलावा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं।

 
विज्ञापन

स्पिन गेंदबाज

5 of 6
अश्विन और जडेजा - फोटो : twitter
पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौका मिल सकता है। घायल अश्विन की जगह टीम में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है। जडेजा गेंदबाजी के साथ-साथ क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी में भी काफी माहिर हैं। हालांकि, चौथे टेस्ट में अश्विन ने गेंदबाजी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज गेंदबाज

6 of 6
फास्ट बॉलिंग डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह पर होगी। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें