ली को यह भी लगता है कि धवन को कुछ तकनीकी सामंजस्य बिठाना होगा। उन्होंने कहा, 'धवन इंग्लैंड में फार्म में आ गए थे लेकिन उन्हें मुफीद सतह सुनिश्चित करने के लिए अपनी तकनीक में कुछ सामंजस्य बिठाना होगा। उन्होंने कहा, 'वह भारत में सभी मैदानों पर खेल चुके हैं और यूएई की पिच उन्हें मदद करती है।'