फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल जिताएंगे ये 11 'सिंघम', तीसरे टी-20 से पहले टीम इंडिया में होंगे ये दो बदलाव?

Sun, 10 Feb 2019 09:39 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
team india
भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज अभी 1-1 से बराबर है, जिसका अगला मुकाबला रविवार, 10 फरवरी को हेमिल्टन में खेला जाना है। आइए दोनों टीमों के बीच दौरे के आखिरी मुकाबले से पहले जान लेते हैं संभावित प्लेइंग इलेवन...
विज्ञापन

2 of 11
rohit dhawan
ओपनर
टीम इंडिया के दो सबसे भरोसेमंद ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन टीम को सधी हुई और तेज-तर्रार शुरुआत दिलाने का काम कर सकते हैं। पिछले मुकाबले में भी धवन-रोहित ने कीवी गेंदबाजों की जमकर बखियां उधेड़ी थीं। रोहित ने जहां 29 गेंदों पर 50 रन बनाए थे, वहीं धवन ने 30 रन की शानदार पारी खेली थी।
विज्ञापन

3 of 11
Shubman Gill
मिडिल ऑर्डर
पिछले दोनों ही मुकाबलों में विजय शंकर ने अच्छी बल्लेबाजी का मुजायरा किया है, लेकिन गेंदबाजी में टीम उनका भरपूर फायदा नहीं उठा सकी है। ऐसे में शायद आखिरी टी-20 में शुभमन गिल को मौका दिया जाए। यदि ऐसा हुआ तो वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिखाई दे सकते हैं।

4 of 11
rishabh pant
शुभमन गिल के बाद चौथे नंबर पर पिछले मुकाबले में नाबाद 40 रन बनाने वाले युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत उतर सकते हैं। ऋषभ पंत की मौजूदगी टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को ज्यादा मजबूत बनाती है।
विज्ञापन

5 of 11
एमएस धोनी
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने अनुभव और बैटिंग स्किल से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने का काम करेंगे। धोनी पंत के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। पिछले मैच में भी धोनी ने नाबाद 20 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन

6 of 11
karthik and dhoni
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में दिनेश कार्तिक ने बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया, लेकिन उनकी काबिलियत पर शक नहीं किया जा सकता है। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले दिनेश कार्तिक मुश्किलों की घड़ी में मैच का रुख बदलने में काफी माहिर हैं।
विज्ञापन

7 of 11
हार्दिक पांड्या
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या न सिर्फ अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर आक्रमण करते हैं, बल्कि गेंदबाजी डिपार्टमेंट को भी उनका सपोर्ट मिलता है। पांड्या कार्तिक के बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।

8 of 11
krunal pandya
पिछले मैच के हीरो और मैन ऑफ द मैच ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या का खेलना तय माना जा रहा है। पांड्या ने पिछले मुकाबले में न्यूजीलैंड के तीन खूंखार खिलाड़ियों का शिकार किया था। इसके अलावा वह बल्लेबाजी में भी बेहतरीन कमाल दिखा सकते हैं।

9 of 11
Bhuvneshwar Kumar
दूसरे टी-20 मुकाबले में शानदार कमबैक करने वाले स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार का भी तीसरे टी-20 में खेलना पक्का है। भुवी ने मैच में एक अहम विकेट चटकाया था और कीवी बल्लेबाजों को बांधे रखा था।

10 of 11
कुलदीप और चहल
पिछले मुकाबले में युजवेंद्र चहल कुछ खास नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में चाइनामैन कुलदीप यादव की वापसी हो सकती है। कुलदीप ने इस टी-20 सीरीज में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन

11 of 11
Khaleel Ahmed
युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद एक बार फिर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। पिछले मुकाबले में खलील ने दो शानदार विकेट चटकाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें