फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट कोहली की शैली की नकल करने में कोई गुरेज नहीं'

Sat, 09 Feb 2019 11:10 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
virat kohli
ओली पोप आमतौर पर किसी अन्य क्रिकेटर की शैली की नकल करने से गुरेज करते हैं, लेकिन इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज ने शनिवार को स्वीकार किया कि भारतीय कप्तान विराट कोहली का अनुकरण करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
virat kohli
सरे के इस 20 साल के बल्लेबाज को कोहली की बल्लेबाजी तकनीक बहुत पसंद है और उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी करते हुए देखना विशेषकर नॉटिघंम टेस्ट में जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 203 रन से मात दी थी, शानदार रहा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
ओली पोप
पोप इस समय इंग्लैंड लॉयंस के साथ भारत दौरे पर हैं, उन्होंने कहा, 'मैं आमतौर पर किसी अन्य खिलाड़ी की नकल करने की कोशिश नहीं करता लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी नकल करने में मुझे कोई परेशानी नहीं होगी, वो कोहली है।'
विज्ञापन

4 of 4
Ollie Pope
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने (कोहली) बल्लेबाजी की, उनके खिलाफ खेलना और उन्हें सामने देखना शानदार था। मुझे उन्हें खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगा, मैंने उनसे काफी कुछ सीख भी ली।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें