रोहित शर्मा सभी सात वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया के 14 खिलाड़ियों में से पांच के पास टी20 वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव नहीं है। रोहित के बाद अनुभव के मामले में विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन हैं।
ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्तूबर से आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है। 29 दिन में कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया 15 साल बाद इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह 2007 के बाद से टी20 वर्ल्ड कप में चैंपियन नहीं बनी है। 2014 महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस पर टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है।
रोहित शर्मा सभी सात वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया के 14 खिलाड़ियों में से पांच के पास टी20 वर्ल्ड कप खेलने का अनुभव नहीं है। 15वें खिलाड़ी के तौर पर जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं हुई है। रोहित के बाद अनुभव के मामले में विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन हैं। दोनों ने चार-चार बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। आइए जानते हैं टीम इंडिया के किस खिलाड़ी के पास टी20 वर्ल्ड कप खेलने का कितना अनुभव है...
विज्ञापन
2 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब तक सभी टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं। रोहित ने 2007, 2009, 2010, 2012, 2014, 2016 और 2021 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है। उन्होंने 139 टी20 मैचों में 31.5 की औसत और 140.0 की स्ट्राइक रेट से 3681 रन बनाए हैं।
विराट कोहली: पूर्व कप्तान विराट कोहली चार बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरे हैं। वह पहली बार 2012 में खेले थे। 2021 में उन्होंने कप्तानी की थी, लेकिन टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। कोहली ने 2012, 2014, 2016 और 2021 में हिस्सा लिया है।
4 of 11
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : सोशल मीडिया
रविचंद्रन अश्विन: अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चार बार टी20 वर्ल्ड कप में खेल चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2012 में हिस्सा लिया था। उसके बाद 2014, 2016 और 2021 में खेले थे। अश्विन ने टी20 में पिछले साल लंबे समय के बाद वापसी की थी। वह इस बार ऑस्ट्रेलिया में अपनी फिरकी का जादू दिखाना चाहेंगे।
दिनेश कार्तिक: अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 2007 में पहले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के सदस्य थे। उसके बाद 2009 और 2010 में उन्हें टीम में रखा गया था। कार्तिक 12 सालों के बाद एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे।
विज्ञापन
6 of 11
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे। इससे पहले वह 2014 और 2021 में टीम के सदस्य थे। भुवनेश्वर पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं, तो उनके ऊपर दबाव होगा।
विज्ञापन
7 of 11
हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक पांड्या: ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 2016 और 2021 में वर्ल्ड कप टीम के सदस्य थे। पिछली बार उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने फिर शानदार वापसी की। अब वह ऑस्ट्रेलिया में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
8 of 11
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
केएल राहुल: टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल दूसरी बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। वह पिछली बार 2021 में खेले थे। उन्होंने 62 टी20 मैचों में 40.1 की औसत और 140.3 की स्ट्राइक रेट से 2127 रन बनाए हैं।
9 of 11
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव: शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव इस बार टीम के ट्रंप कार्ड होंगे। उन्होंने पिछली बार 2021 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला था। तब उनका प्रदर्शन यादगार नहीं रहा था। वह इस बार टी20 वर्ल्ड कप में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
10 of 11
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत: सूर्यकुमार यादव की तरह ही विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछली बार 2021 में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला था। उनके लिए वह टूर्नामेंट भूलने वाला रहा था। पंत ने टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के मैदानों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वह टी20 में वह दोहराना चाहेंगे।
भारतीय टीम में शामिल पांच खिलाड़ी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे। इनमें अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं। चहल के अलावा बल्लेबाज दीपक हुड्डा, बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल, तेज गेंदबाज हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह भी पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।