फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं धवन, इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका

Wed, 11 Dec 2019 08:15 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन - फोटो : social Media
भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन मैच की टी-20 सीरीज से टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट की वजह से बाहर हो गए थे। धवन की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी-20 टीम में शामिल किया गया। अब खबर आ रही है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 दिसंबर से शुरू हो रही वन-डे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वन-डे टीम में उनकी जगह किसे शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 4
शिखर धवन - फोटो : social media
शिखर धवन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगी थी। एक गहरा कट उनके घुटने में लगा था। धवन को चयन समिति ने विंडीज के खिलाफ टी-20 और एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम शामिल किया था, लेकिन अब लग रहा है कि वो वन-डे सीरीज में भी नहीं खेल पाएंगे। पहला वन-डे मैच रविवार को ही खेला जाना है।
विज्ञापन

3 of 4
भारत बनाम विंडीज - फोटो : social media
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टी-20 मैच की सीरीज के दो मुकाबले खेल चुकी है, जिसमें उसने एक में जीत दर्ज किया है और दूसरे मुकाबले में उसे हार झेलनी पड़ी। तीसरा और निर्णायक मुकाबला बुधवार को मुंबई में खेला जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
संजू सैमसन - फोटो : social Media
धवन के अगर वन-डे टीम से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह संजू सैमसन, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। संजू सैमसन फिलहाल टीम के साथ ही हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। मयंक अग्रवाल ने भी टेस्ट क्रिकेट के बेहतरीन खेल दिखाया है। शुभमन गिल और बैन के बाद वापसी कर रहे पृथ्वी शॉ का भी नाम धवन की जगह शामिल होने वाले दावेदारों में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें