फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीन मैच में नहीं निकले धवन के बल्ले से रन, टीम इंडिया से हो सकते हैं बाहर

Wed, 07 Aug 2019 07:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शिखर धवन - फोटो : social Media
टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सफाया कर दिया, लेकिन इस जीत के बाद भी भारतीय टीम के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। नंबर चार की परेशानी से जुझती टीम इंडिया के लिए एक और बैटिंग पोजिशन इस सीरीज में सिरदर्द बनकर उभरी है। टीम इंडिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला इस सीरीज में खामोश रहा है और वह लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।
 
विज्ञापन

2 of 4
शिखर धवन - फोटो : social Media
विश्व कप के दौरान अंगूठे में लगी चोट के बाद इस सीरीज में शिखर की वापसी हुई, लेकिन वह अपने रंग में नजर नहीं आए। शिखर धवन टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में महज तीन रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ओशाने थॉमस ने आउट किया। इससे पहले फ्लोरिडा में खेले गए पहले दो टी-20 मैच में धवन ने एक और 23 रन बनाए थे। धवन ने इस टी-20 सीरीज के तीन मैचों में मात्र 27 रन ही बनाए हैं।



 
विज्ञापन

3 of 4
shikhar dhawan
शिखर धवन का टी-20 में इस साल प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने अब तक 2019 में खेले सात टी-20 मैच में 15 की औसत से 105 रन बनाए हैं। पारी ओपन करते हुए वह लगातार फेल हो रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो मैच में असफल होने के बाद भी उन्हें तीसरे मैच में जगह मिली, लेकिन वह इस मैच में भी अपनी फॉर्म में वापसी नहीं कर पाए।
विज्ञापन

4 of 4
शिखर धवन - फोटो : BCCI
धवन के टी-20 में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में उनकी जगह खतरे में दिखने लगी है, क्योंकि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जैसे युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं, देखना होगा कि क्या एकदिवसीय सीरीज में वह अपने फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें