पहले विराट कोहली और फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2017 में धमाकेदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने इस साल कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं गंवाई। इस दौरान टीम इंडिया ने घर और विदेश में कई मुकाबले खेले। बता दें कि टीम इंडिया ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर तीसरे टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया और सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया।
विज्ञापन
2 of 7
Jaydev Unadkat
- फोटो : BCCI
यह दूसरा मौका है जब टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने किसी टीम का क्लीन स्वीप किया। टीम इंडिया ने साल 2017 में 2 या अधिक मैचों की 14 सीरीज खेली और उसे एक भी सीरीज में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा। चलिए गौर करते हैं टीम इंडिया के कुछ बेहतरीन रिकॉर्ड्स पर:
विज्ञापन
3 of 7
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने साल 2017 में कुल 53 मैच खेले और 37 मुकाबलों में जीत हासिल की। इस दौरान उसे 12 मुकाबलों में शिकस्त झेलना पड़ी। टीम इंडिया इस साल सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम रही। क्रिकेट इतिहास में एक साल में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में वो दूसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया ने साल 2003 में एक कैलेंडर ईयर के दौरान 38 मैच जीते थे।
4 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने अपने टी20 इतिहास में दूसरी बार किसी टीम का क्लीन स्वीप किया। इससे पहले साल 2015 में उसने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 3-0 से हराया था।
विज्ञापन
5 of 7
टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में लगातार छठी सीरीज जीती। उसने इससे पहले साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे, श्रीलंका को हराया। साल 2017 में उसने इंग्लैंड न्यूजीलैंड और फिर श्रीलंका को मात दी।
विज्ञापन
6 of 7
team india
- फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 में 10वीं जीत हासिल की। टीम इंडिया ने श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया को 10 टी20 मैचों मे मात दी है। इसके अलावा टीम इंडिया ने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका को 6-6 बार हराया है। वहीं बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ उसे 5-5 जीत हासिल हुई हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने पहली टी20 इंटरनेशनल जीत हासिल की। इससे पहले खेले दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। सीमित ओवर क्रिकेट में वानखेड़े पर टीम इंडिया 5 सालों के बाद कोई मैच जीता है।