फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 विश्व कप टलना तय, IPL का रास्ता साफ, इस रिपोर्ट के सामने आते ही मिला इशारा!

Mon, 06 Jul 2020 06:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : ट्विटर
आउटडोर अभ्यास शुरू कर चुके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को इंग्लैंड में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की तैयारी करने को कहा गया है क्योंकि आईसीसी टी-20 विश्व कप के इस सप्ताह टलने की संभावना है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस सप्ताह टी-20 विश्व कप को आधिकारिक तौर पर निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : ट्विटर
कोविड-19 महामारी के कारण बनी लॉजिस्टिक समस्या को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड 18 अक्तूबर से 25 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप को टाल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है लेकिन तेज गेंदबाज सितंबर में वापसी के मुताबिक अपनी कार्यक्षमता बढ़ा रहे है।
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इससे इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन अक्तूबर-नवंबर में हो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'डेली टेलीग्राफ' की खबर के मुताबिक, 'क्रिकेट विश्व कप (टी-20) का इस सप्ताह आधिकारिक तौर पर स्थगित होना तय है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ (क्रिकेट की) वापसी की तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है।'

4 of 5
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : social media
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल में अपने खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देने का फैसला करता है, तो, 'आदर्श परिदृश्य यह होगा कि वे इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद सीधे पश्चिम एशिया या एशिया में जहां भी इस टी-20 लीग का आयोजन होगा, वहां जा सकते है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की तैयारी कर रही है। अखबार ने कहा, 'सितंबर को ध्यान में रखकर किए जाने वाले अभ्यास से यह बड़ा संकेत मिलता है कि आरोन फिंच की अगुवाई वाली टीम जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में इंग्लैंड का दौरा करेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें