लॉकडाउन के दौरान ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री बहुत बुरी तरह से प्रभावित हुई है। हालांकि अब अनलॉक चरणबद्ध तरीके से लागू हो रहा है। अब लोग घरों से बाहर दफ्तर और जरूरी कार्यों के लिए निकल रहे हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोग व्यक्तिगत आवाजाही के लिए सार्वजनिक परिवहन की बजाए निजी वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इन बदली हुई परिस्थिति में ऑटोमोबाइल कंपनियों को कारों की बिक्री के पटरी पर लौटने की उम्मीद है। ऑटो निर्माता वाहनों की बिक्री को बढ़ाने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स लेकर आ रहे हैं। Renault India भी अपनी कारों पर 70000 रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को कई तरह के फाइनेंसिंग के विकल्प भी दे रही है। हालांकि ग्राहकों को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि अलग-अलग डीलर्स के यहां ऑफर में बदलाव हो सकता है। कार खरीदने से पहले शोरूम पर ऑफर्स के बारे में जानकारी जरूर लें। इन ऑफर का फायदा सिर्फ जुलाई महीने तक ही मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 5
Renault Kwid
- फोटो : Social
Renault Kwid
फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Renault India अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक कार Kwid पर 35000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। कंपनी क्विड के चुनिंदा वेरिएंट्स पर 10,000 रुपये का नगद डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दे रही है। Renault Kwid के सिर्फ STD और RXE 0.8L वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। Renault Kwid की कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 5.01 लाख रुपये है।
विज्ञापन
3 of 5
Renault Duster
- फोटो : For Representation Only
Renault Duster
कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी कार Renault Duster (रेनो डस्टर) पर 70,000 रुपये तक का तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। इस ऑफर के तहत 25,000 रुपये तक का नगद डिस्काउंट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपये के लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल है। डस्टर के सिर्फ RXS वेरिएंट पर ही नगद डिस्काउंट का ऑफर मिल रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी के अपडेटेड इंजन के साथ पेश किया था। नई डस्टर में पहली बार BS6 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 105hp का पावर और 142 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने BS4 मॉडल के मुकाबले में नई डस्टर की कीमत 50 हजार रुपये तक बढ़ गई है।
4 of 5
Renault Triber
- फोटो : Social Media
Renault Triber
एमपीवी सेगमेंट में कंपनी की Renault Triber सबसे सस्ती कार है। रेनो अपनी इस कार पर 30,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। ऑफर के तहत Triber की खरीद पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट पर ही दिया जा रहा है। BS6 Triber का माइलेज 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 19 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि 5-स्पीड एएमटी ट्रांसमिशन वाले Triber ऑटोमैटिक का माइलेज 18.29 किलोमीटर प्रति लीटर है।
रेनो आकर्षक फाइनेंसिंस स्कीम भी लाई है। कंपनी इस कार को लोन पर 8.99 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रही है। इस कार की खरीद में 'बाय नाऊ पे लेटर', यानी 'अभी खरीदें और बाद में ईएमआई दें' स्कीम भी शामिल है। इस स्कीम के तहत ग्राहक रेनो की कार खरीदेंगे, तो कार की ईएमआई 3 महीने बाद शुरू होगी। Triber की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है।