फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: मंकीगेट से लेकर खराब खाने तक, सिडनी में बार-बार हुआ भारतीय टीम से भेदभाव

Wed, 26 Oct 2022 03:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी में खाने को लेकर शिकायत की है। टीम ने ठंडी सैंडविच खाने से इनकार कर दिया। इसके अलावा खिलाड़ियों को 42 किलोमीटर दूर ब्लैकटाउन में जाकर प्रैक्टिस करने के लिए कहा गया। प्रबंधन ने इतनी दूर जाने से भी इनकार कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
सिडनी टेस्ट के दौरान हरभजन सिंह-एंड्रयू साइमंड्स और भारत की मौजूदा टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपने दूसरे मैच के लिए सिडनी में है। टीम इंडिया को गुरुवार (27 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच पहली बार टी20 मैच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले एक बड़ा विवाद सामने आया है। भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी में खाने को लेकर शिकायत की है। टीम ने ठंडा सैंडविच खाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
फैन्स कोहली के साथ फोटो खिंचवाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा खिलाड़ियों को 42 किलोमीटर दूर ब्लैकटाउन में जाकर प्रैक्टिस करने के लिए कहा गया। प्रबंधन ने इतनी दूर जाने से इनकार कर दिया। भारतीय टीम पर्थ, ब्रिस्बेन और मेलबर्न के बाद सिडनी पहुंची है। पर्थ, ब्रिस्बेन और मेलबर्न में टीम ने किसी भी चीज की शिकायत नहीं की थी। सिडनी में यह पहला अवसर नहीं है जब भारतीय टीम के साथ गलत हुआ है। इससे पहले भी कई मौकों पर टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी में भारतीय टीम को नहीं मिला सही खाना, 42 किमी दूर प्रैक्टिस करने से किया मना, आईसीसी ने दी सफाई
विज्ञापन

मंकीगेट विवाद

3 of 5
मंकीगेट विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
2007-08 में जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तब सिडनी में टेस्ट मैच खेला गया था। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हरभजन सिंह और एंड्रयू साइमंड्स आपस में भिड़ गए थे। तब भारतीय स्पिनर पर यह आरोप लगे थे कि उन्होंने साइमंड्स को मंकी (बंदर) कहा है। हालांकि, हरभजन ने इन आरोपों को खारिज किया था। इसके बावजूद उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था। इस फैसले के खिलाफ कप्तान अनिल कुंबले, दिग्गज सचिन तेंदुलकर सहित सभी खिलाड़ियों ने बगावत छेड़ दी थी। भारतीय टीम ने दौरा छोड़ने का फैसला कर लिया था। आईसीसी को बीसीसीआई के सामने झुकना पड़ा और अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

ये भी पढ़ें: T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO

कोहली के साथ हुई थी बदतमीजी

4 of 5
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के साथ यहीं पर 2012 में बदतमीजी की गई थी। सिडनी के फैंस विपक्षी खिलाड़ियों पर ताने कसने के लिए जाने जाते हैं। वह मैच के दौरान दूसरी टीम के खिलाड़ियों को लगातार चिढ़ाते हैं। कोहली के साथ 2012 में ऐसा था। तब विराट ने भी पलटकर जवाब दिया था। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने अभद्र इशारे करने के लिए कोहली के खिलाफ खबर चलाया, लेकिन सिडनी के फैंस को लेकर कुछ भी नहीं कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह और सिराज को दी थी गालियां

5 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
सिडनी के फैंस के खराब व्यवहार का शिकार भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी हो चुके हैं। 2020-21 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में फैंस ने बुमराह और सिराज के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी की थी। बीसीसीआई ने इसका कड़ा विरोध किया था। पुलिस ने फैंस के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें