टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का तीसरा पेसर कौन होगा। इस जगह के लिए फिलहाल आठ पेसरों के बीच कड़ी टक्कर है। शमी को अगर मौका नहीं भी मिलता है, तो इन्हीं नौ पेसरों में से किसी एक को प्लेइंग-11 में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
1 of 9
इन तेज गेंदबाजों में से कौन टीम इंडिया में चुना जाएगा
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 में अब तक तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। पावर-प्ले में विकेट निकालने से लेकर रन बचाने तक तेज गेंदबाज बेहतरीन काम कर रहे हैं। मोहम्मद शमी ने शुरुआती कुछ ओवरों में, टी नटराजन ने मिडिल ओवर और हर्षल पटेल ने डेथ ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी की है। इसी साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होना है।
इस लिहाज से भारतीय चयनकर्ता भी आईपीएल पर नजर बनाए होंगे। लीग के बाद चयनकर्ता अगले कुछ सीरीज में उन्हीं खिलाड़ियों को चुन सकते हैं, जिन्हें वे टी-20 विश्व कप में खेलते हुए देखना चाहते हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जगह टीम में पक्की मानी जा रही है।
ऐसे में सवाल उठता है कि टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का तीसरा पेसर कौन होगा। इस जगह के लिए फिलहाल आठ पेसरों के बीच कड़ी टक्कर है। शमी को अगर मौका नहीं भी मिलता है, तो इन्हीं नौ पेसरों में से किसी एक को प्लेइंग-11 में जगह दी जाएगी। हम आपको बताते हैं उन नौ गेंदबाजों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 9
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम मैनेजमेंट या तो पांच बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर और पांच गेंदबाजों को मैदान पर उतारने का फैसला ले सकता है। या फिर टीम छह बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर और तीन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेगी। पिछले टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया छह बल्लेबाजों वाले स्ट्रैट्जी के साथ ही मैदान पर उतरी थी। तब रोहित, राहुल, कोहली, सूर्यकुमार और पंत पांच बल्लेबाज थे।
जडेजा और हार्दिक पांड्या के रूप में दो ऑलराउंडर मौजूद थे। हालांकि, पांड्या ने गेंदबाजी नहीं की थी और वह बतौर बल्लेबाज मैदान पर उतरे थे। हालांकि, अब वह फिट होकर आईपीएल में लौटे हैं और बेहतरीन गेंदबाजी भी कर रहे हैं। हार्दिक लगातार 140 प्लस के स्पीड को भी टच कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
3 of 9
गेंदबाजी करते हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर हो गए थे। उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बैंगलोर में पूरी तरह से फिट होने के लिए काफी वक्त गुजारा। इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, दोनों में से किसी में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया।
हार्दिक ने आईपीएल 2022 में गेंदबाजी की और अब तक पांच मैचों में चार विकेट चटका चुके हैं। वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स (16-20) दोनों में गेंदबाजी कर रहे हैं। उनका इकोनॉमी रेट भी बेहतरीन है। वह 7.56 की इकोनॉमी से रन लुटा रहे हैं। साथ ही कप्तानी की जिम्मेदारी ने भी पांड्या को और निखारने का काम किया है। इस अनुभव का इस्तेमाल हार्दिक टी-20 विश्व कप में कर सकते हैं।
बल्लेबाजी में भी पुराने हार्दिक पांड्या देखने को मिले हैं। वही गुजरात टाइटंस के लिए तीसरे-चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें नंबर पर हैं। हार्दिक ने पांच मैचों में 76.00 की औसत और 136.52 के स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं। पिछले विश्व कप में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और इसकी कमी टीम इंडिया को खली थी। इस विश्व कप में वह बुमराह और शमी का बखुबी साथ निभा सकते हैं।
भुवनेश्वर कुमार
4 of 9
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : IPL/BCCI
पिछले साल टी-20 विश्व कप में भुवनेश्वर कुमार खराब फॉर्म में चल रहे थे। इसका खामियाजा टीम इंडिया को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार से चुकाना पड़ा था। हालांकि, टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय कप्तान तो बदल गया, लेकिन नए कप्तान रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर पर भरोसा बनाए रखा। पिछले तीन सालों में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर तीसरे नंबर पर हैं। यही वजह रही कि रोहित ने भी उन पर भरोसा जताया।
भुवनेश्वर ने पिछले तीन सालों में 22 मैचों में 22 विकेट चटकाए हैं। 2021 टी-20 विश्व कप के बाद भुवनेश्वर ने सात मैच खेले हैं और आठ विकेट चटकाए हैं। वह इस दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि, आईपीएल 2022 में भुवनेश्वर कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं, लेकिन उनका अनुभव किसी भी मौके पर काम आ सकता है। टीम मैनेजमेंट भी यही सोचकर उन्हें मौका दे सकती है। हालांकि, उन्हें कुछ और गेंदबाजों से तीसरे पेसर के रोल के लिए कड़ी टक्कर मिलेगी।
विज्ञापन
हर्षल पटेल
5 of 9
हर्षल पटेल
- फोटो : IPL/BCCI
टी-20 विश्व कप के बाद जिस तेज गेंदबाज जिसने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है, वह हैं हर्षल पटेल। हर्षल आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। हालांकि, उन्हें पिछले साल टी-20 विश्व कप में मौका नहीं मिला। हर्षल को न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल नवंबर में हुए टी-20 सीरीज में डेब्यू का मौका मिला और उन्होंने तब से लेकर अब तक आठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 11 विकेट चटकाए हैं।
हर्षल के स्लोअर बॉल को पढ़ने में बड़े से बड़ा बल्लेबाज भी फेल रहा है। डेथ ओवर में हर्षल कमाल की गेंदबाजी करते हैं और यही वजह है कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में मौका मिल सकता है। अभी भारत को आईपीएल के बाद कुछ और टी-20 मैच खेलने हैं और उसमें हर्षल की असली परीक्षा होगी।
विज्ञापन
दीपक चाहर
6 of 9
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन खराब रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण दीपक चाहर रहे हैं। चाहर को मेगा ऑक्शन में चेन्नई ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन पर इतनी ऊंची बोली इस वजह से लगी थी कि क्योंकि पिछले कुछ सालों में वह टीम इंडिया के सबसे बेहतरी पावरप्ले गेंदबाज बनकर उभरे हैं। इसके साथ ही वह लोअर ऑर्डर में बड़े शॉट लगाने में भी माहिर हैं। दीपक पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के स्क्वॉड में लगातार शामिल रहे हैं, लेकिन उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है।
चाहर ने पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद वह इस फॉर्मेट में छह मैच खेले हैं और छह विकेट चटकाए हैं। पिछले तीन साल में वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 19 मैचों में 21.44 की औसत से 25 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी 8.12 का रहा है। ऑस्ट्रेलिया में उछाल के साथ तेज गेंदबाजों को स्विंग भी प्राप्त होता है।
ऐसे में दीपक चाहर घातक साबित हो सकते हैं। वह शमी, बुमराह के साथ एक बेहतरीन तिकड़ी बना सकते हैं। हालांकि, चाहर फिलहाल चोटिल हैं और उन्हें पूरी तरह से फिट होने में चार महीने का वक्त लगेगा। ऐसे में टीम इंडिया में उनका चयन पूरी तरह से उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगा। हाल ही में ये बात सामने आई थी कि भारतीय चयनकर्ता उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप में देखना चाहते हैं, इसलिए आईपीएल से दूर रहने और आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
टी नटराजन
7 of 9
नटराजन
- फोटो : सोशल मीडिया
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने इस साल आईपीएल में बेहद प्रभावित किया है। 2020 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से नटराजन लगातार चोटिल रहे और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे। इस दौरान वह आईपीएल भी ज्यादा नहीं खेल पाए। हालांकि, इस आईपीएल में नटराजन ने वापसी की और यॉर्कर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है।
नटराजन ने आईपीएल 2022 में यॉर्कर और पेस वेरिएशन का बेहतरीन इस्तेमाल किया। टीम इंडिया के मिशन टी-20 वर्ल्ड कप का वह अहम हिस्सा हो सकते हैं। शमी अगर नहीं खेलते हैं, तो नटराजन को उनकी जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। पावरप्ले हो या डेथ ओवर, नटराजन कहीं भी गेंदबाजी करने में महारत रखते हैं। इस आईपीएल में वह अब तक छह मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और तेज गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
आवेश खान
8 of 9
आवेश खान
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2021 के बाद इस सीजन भी आवेश खान का जलवा जारी है। पिछले सीजन यह तेज गेंदबाज दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज रहा था। वहीं, इस साल भी वह सात मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं। सबसे खास बात यह रही है कि आवेश ने डेथ ओवर्स में बेहतरीन गेंदबाजी की है और बेहद कम रन खर्च किए हैं।
यह युवा गेंदबाज दिनेश कार्तिक, फाफ डुप्लेसिस, हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजों के सामने एक अनुभवी गेंदबाज की तरह गेंदबाजी कर रहा है। वह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के प्रोस्पेक्ट में जरूर शामिल होंगे। यह देखने वाली बात होगी कि उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया जाता है या नहीं।
शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिका और प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : IPL/BCCI
उमरान मलिक ने अपनी स्पीड से बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे इस गेंदबाज ने अब तक घातक गेंदबाजी की है और लगातार 150 प्लस की स्पीड से गेंदें फेंकी है। शुरुआती कुछ मैचों में खर्चीले साबित होने के बाद उमरान ने वापसी की और पंजाब के खिलाफ चार विकेट झटके।
हैदराबाद के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन उन पर काफी मेहनत कर रहे हैं और उमरान आने वाले समय में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज बन सकते हैं। इसमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर चयनकर्ता उन्हें टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल कर लें। ऑस्ट्रेलिया में उनकी स्पीड भारतीय टीम के काफी काम आ सकती है।
वहीं, शार्दुल आईपीएल के इस सीजन में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। बल्ले से उन्होंने जरूर कमाल दिखाया है, लेकिन गेंदबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सके हैं। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें टीम में शामिल करते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी। प्रसिद्ध कृष्णा को भी चयनकर्ता बैकअप के तौर पर ऑस्ट्रेलिया भेज सकते हैं।