फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 500 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बनाया रिकॉर्ड

Mon, 02 Sep 2019 01:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इसुरु उडाना - फोटो : social media
न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच रविवार को पहला टी-20 मुकाबला खेला गया। पलेकल में खेले गए रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी और श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

2 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
हार के बावजूद श्रीलंका के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए। कप्तान मलिंगा जहां 99 विकेट के साथ टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने वहीं हार के साथ श्रीलंका टी-20 में सबसे अधिक 57 मैच हारने वाली टीम बन गई।
विज्ञापन

3 of 4
इसुरु उडाना - फोटो : social media
इसके अलावा श्रीलंका के खिलाड़ी इसुरु उडाना ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। उडाना ने मात्र तीन गेंदों में 500 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 15 रन बनाए। वो अब दो से अधिक गेंदें खेलकर 500 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पहले श्रीलंकाई और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे उडाना ने तीन गेंदों में दो छक्के जड़े और नाबाद रहे।
विज्ञापन

4 of 4
albie morkel
उडाना से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एल्बी मोर्कल ने भारत के खिलाफ तीन गेंदों में 533.33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 16 रन बनाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें