सुरेश रैना
- फोटो : file photo
टी-20 में शतक जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज
रैना टी-20 और वन-डे विश्व कप में शतक बनाने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं, वह टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। टी-20 में शतक जड़ने वालों में पहले नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (117), जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम (116*) काबिज हैं। रैना ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 101 रन की तूफानी पारी खेली थी।