फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यासिर शाह ने 19 साल बाद दोहराया अनिल कुंबले का कारनामा, रिकॉर्ड बुक के बने बादशाह

Mon, 26 Nov 2018 08:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
yasir shah-anil kumble
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाक के लेग स्पिनर यासिर शाह ने वो कारनामा कर दिखाया, जो उनके देश का कोई भी गेंदबाज ऐसा नहीं कर सका था। आइए जानते हैं यासिर शाह ने कीवियों के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐसा क्या कर दिखायाः
 
विज्ञापन

2 of 6
Yasir Shah
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में यासिर शाह इकलौते ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सिर्फ दिन भर के खेल में 10 विकेट चटकाए हों। साल 1999 में पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने आखिरी बार ये कारनामा किया था। कुंबले के बाद अब यासिर शाह ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
यासिर शाह - फोटो : getty
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 418 रन पर घोषित की। जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 328 बढ़त मिली। कीवी टीम अब भी इस मुकाबल में पाकिस्तान से 197 रन पीछे है। फिलहाल वो फॉलोऑन पर अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं।

4 of 6
यासिर शाह - फोटो : getty
यासिर शाह ने पहली पारी में 12.1 ओवर में 41 रन देकर आठ विकेट चटकाए, जबकि खेल के दूसरी पारी में शाह ने दिन का खेल खत्म होने तक 15 ओवर की गेंदबाजी की और 2 विकेट अपने नाम किए। इस तरह वो कुल मिलाकर दिन भर के खेल के दौरान पूरे 10 विकेट झटके।
विज्ञापन

5 of 6
यासिर शाह, पाकिस्तान - फोटो : File photo
यासिर शाह (41/8) का रिकॉर्ड इस मायने में किसी भी पाकिस्तानी स्पिनर का दूसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। इससे पहले 1987 में अब्दुल कादिर ने 56 रन देकर नौ विकेट लिए थे। एक पारी में 8 विकेट निकालकर यासिर शाह ऐसा करने वाले तीसरे पाकिस्तानी स्पिनर बन गए हैं। सकलैन मुश्ताक ने साल 2000 में लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ 164 रन देकर आठ विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anil kumble 10 wickets
बता दें कि साल 1999 में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में महज एक दिन के अंदर ही एक ही पारी में पाकिस्तान के सभी 10 विकेट चटकाए थे। यह मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें