कल सुप्रीम कोर्ट ने लोढा कमेटी की कई सिफारिशों को हरी झंडी दिखा दी। साथ ही बीसीसीआई को आदेश भी दिया कि वो 6 महीने के अंदर इन सिफारिशों को लागू करे। नए नियमों के अनुसार किसी भी पदाधिकारी की उम्र 70 साल से अधिक नहीं हो सकती। साथ ही कोई भी मंत्री या नौकरशाह बीसीसीआई में पद हासिल नहीं कर सकता। इसके अलावा हर राज्य के पास एक ही मताधिकार होगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इन दिग्गजो को जाना पड़ेगा बीसीसीआई से बाहर
2 of 9
बीसीसीआई स्पॉन्सर से जुड़ा सदस्य
अब ये सारी सिफारिशें अगर लागू हो जाती हैं, तो बीसीसीआई और क्रिकेट से जुड़े बड़े-बड़े नामों का पत्ता कट सकता है। ज्यादातर राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राजनेता ही हैं, मगर नए नियमों के अनुसार कुछ बड़े चेहरों का बाहर होना लगभग तय ही है। जानिए कौन हैं वो नाम:
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इन दिग्गजो को जाना पड़ेगा बीसीसीआई से बाहर
3 of 9
शरद पवार
- फोटो : getty
शरद पवार
कभी बीसीसीआई के अध्यक्ष रहने वाले शरद पवार राजनीति का भी बड़ा नाम है। एनसीपी सुप्रीमो फिलहाल मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं। 75 साल के पवार को उम्र के चलते बाहर जाना पड़ सकता है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इन दिग्गजो को जाना पड़ेगा बीसीसीआई से बाहर
4 of 9
निरंजन शाह
- फोटो : getty
निरंजन शाह
कभी बीसीसीआई के प्रमुख अधिकारियों के सूची में शामिल रहे निरंजन शाह फिलहाल सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के मुखिया हैं। उनके लिए भी 70 पार हो चुकी उनकी उम्र बाहर जाने का कारण बन सकती है। शाह 72 साल को हो चुके हैं
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इन दिग्गजो को जाना पड़ेगा बीसीसीआई से बाहर
5 of 9
एन श्रीनिवासन
- फोटो : getty
एन श्रीनिवासन
आईपीएल के विवादित चेहरों मे से एक और निलंबित चैन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन का ‘क्रिकेट करियर’ समाप्त हो सकता है। 71 साल के श्रीनिवासन अभी तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इन दिग्गजो को जाना पड़ेगा बीसीसीआई से बाहर
6 of 9
अनुराग ठाकुर
- फोटो : getty
अनुराग ठाकुर
मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष को उम्र भले ही बाहर ने भेजे, मगर कई कारणों से वो बाहर हो सकते हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ के भी अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के खिलाफ चार्जशीट दायर हो चुकी है। नए नियमों के मुताबिक चार्जशीट दायर व्यक्ति पद पर नहीं रहा सकता।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इन दिग्गजो को जाना पड़ेगा बीसीसीआई से बाहर
7 of 9
आईएस बिंद्रा
- फोटो : getty
आई एस बिंद्रा
पंजाब क्रिकेट संघ के बड़े चेहरों में से एक इंद्रजीत सिंह बिंद्रा को भी अपनी गद्दी छोड़नी होगी। बिंद्रा भी 70 की उम्र पार कर चुके हैं। बिंद्रा 1978 से लेकर 2014 तक, 36 साल लगातार पीसीए के अध्यक्ष रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से इन दिग्गजो को जाना पड़ेगा बीसीसीआई से बाहर
8 of 9
अजय शिरके
- फोटो : getty
अजय शिरके
बोर्ड के सचिव अजय शिरके के लिए भी यह फैसला खतरे की घंटी ही है। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शिरके को दोनों में से एक पद को चुनना होगा। एक अधिकारी दो पदों पर काबिज नहीं रह सकता।