फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunrisers Hyderabad: प्लेऑफ का टिकट कटाने में माहिर टीम, दो बार फाइनल में पहुंची, 2016 में जीता था खिताब

Thu, 08 Apr 2021 11:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ट्विटर @SunRisers
पिछले पांच वर्षों में सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल प्रदर्शन में काफी निरंतरता रही है। टीम इस बार अपने मध्यक्रम को मजबूत करना चाहेगी। टीम ने अपना एकमात्र खिताब 2016 में जीता था। टीम प्लेऑफ में पहुंचती रही है, लेकिन उसके बाद प्रदर्शन बेहतर नहीं हो पाया। 2017 में टीम एलिमिनेटर में कोलकाता नाइटराइडर्स से हार गई। अगले साल टीम फाइनल में पहुंची, लेकिन चेन्नई से हार के बाद उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।

पिछले दो वर्षों में टीम को दिल्ली कैपिटल्स से क्रमश: एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 में हार का सामना करना पड़ा। इस साल टीम ने अपना कोर ग्रुप कायम रखा है। इस साल हुई नीलामी में उन्होंने ज्यादा नए खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया है। कुछ वैकल्पिक खिलाड़ियों को बैकअप के रूप में लिया है। 
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो
वार्नर-बेयरस्टो की मजबूत जोड़ी
शीर्ष क्रम में टीम के पास डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, केन विलियम्सन, मनीष पांडेय और ऋद्धिमान साहा हैं। वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी को आईपीएल की सबसे बेखौफ जोड़ियों में से एक के रूप में जाना जाता है। पहली ही गेंद से आक्रामक शॉट लगाने में दोनों बल्लेबाजों को जरा झिझक नहीं होती। जब ये जोड़ी लय में हो तो उनके लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं दिखता।
विज्ञापन

3 of 6
भुवनेश्वर
गेंदबाजी है दमदार
हैदराबाद की गेंदबाजी में फिट होकर वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार के अलावा अफगानिस्तान के राशिद खान और मुजीब-उर-रहमान हैं। टी-20 में अपनी यॉर्कर के लिए मशहूर टी नटराजन भी इसी टीम का हिस्सा हैं। 

4 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : social media
ये हैं टीम की कमजोरियां
अगर विलियम्सन को छोड़ दें तो अनुभव की कमी दिखती है। पिछली बार टीम प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा और अब्दुल समद पर निर्भर थी। केदार जाधव को शामिल किया गया है, लेकिन उन्होंने हाल में ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। मनीष पांडेय को अगर फिर से चयनकर्ताओं को लुभाना है तो कुछ खास करना होगा।

फिनिशर का अभाव... टीम को अभी तक अच्छे फिनिशर की कमी खल रही है जो डेथ ओवरों में तेजी से रन बटोर सके। हालांकि ऑलराउंडर विजय शंकर हैं लेकिन उन्हें अपना कौशल सही मायनों में साबित करना है।
विज्ञापन

5 of 6
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : twitter@IPL
विदेशियों पर निर्भर
टीम विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर है, लेकिन यहां उसके सामने दुविधा भी है कि किन चार विदेशियों को शामिल करे। अगर फिट हैं तो वार्नर और स्पिनर राशिद खान का चयन तो तय सा ही रहता है। बाकी दो विदेशी हालात पर निर्भर करता है। जेसन रॉय, केन विलियम्सन के अलावा वेस्टइंडीज के जैसन होल्डर भी हैं जो ऑलराउंड क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इस प्रकार है

डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियम्सन, विराट सिंह, मनीष पांडेय, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, जॉनी बेयरस्टो, जैसन रॉय, श्रीवत्स गोस्वामी, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, केदार जाधव, जे सुचित, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, बासिल थम्पी, शाहबाज नदीम, मुजीब उर रहमान।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें