फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: नए नाम के साथ पहले खिताब की तलाश में उतरेंगे किंग्स, डेथ ओवरों की गेंदबाजी पंजाब की चिंता

Thu, 08 Apr 2021 11:16 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब का नाम बदलकर पंजाब किंग्स हुआ - फोटो : social media
नए नाम और एक मजबूत टीम के साथ पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहा है, जिसके लिए उसने आखिरी ओवरों की गेंदबाजी की चिंता को दूर करने के साथ मध्यक्रम को मजबूत करने पर जोर दिया है। पंजाब की यह टीम पिछले सत्र में तालिका में छठे स्थान पर थी लेकिन टीम लगातार पांच जीत दर्ज कर प्लेऑफ में पहुंचने के करीब पहुंच गई थी।

पिछले सत्र में टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विवादित शॉर्ट रन का खामियाजा भुगतना पड़ा था। यह फैसला अगर उनके खिलाफ नहीं होता तो टीम शीर्ष चार में होती। इस दौरान तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद शमी को दूसरे गेंदबाजों का साथ नहीं मिला और बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाने वाले ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला भी नहीं चला था। फ्रेंचाइजी ने आगामी सत्र के लिए हालांकि इन चिंताओं को दूर करने की कोशिश की है। टीम मुंबई में 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
मयंक अग्रवाल और केएल राहुल - फोटो : social media
राहुल-मयंक की ओपनिंग जोड़ी: 
टीम का सबसे मजबूत पक्ष उसकी बल्लेबाजी है। कप्तान लोकेश राहुल ने पिछले सत्र में सबसे अधिक रन बनाए थे और वह शानदार लय में हैं। उनकी और मयंक अग्रवाल की सलामी बल्लेबाजों की जोड़ी काफी भरोसेमंद है। पंजाब किंग्स ने अभी तक एक बार भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है लेकिन कागजों पर टीम मजबूत नजर आ रही है। राहुल की कप्तानी और कोच अनिल कुंबले की निगरानी में टीम पहली बार चैंपियन बनना चाहेगी। लीग के आगामी सत्र से राहुल को टी-20 विश्व कप से पहले जरूरी मैच अभ्यास मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 6
क्रिस गेल - फोटो : PTI
गेल को शुरुआत से मिलेगी जिम्मेदारी: 
‘यूनिवर्सल बॉस’ क्रिस गेल को पिछले सत्र के शुरुआती मैचों में मौका नहीं मिला था लेकिन उन्होंने सात मैचों में 137.14 की स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए। इस सत्र में उन्हें पहले मैच से मौका मिलने की उम्मीद है। बड़े शॉट लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन चौथे क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी डेविड मलान को टीम से जोड़ा है जिन्हें गेल और पूरन के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। मैक्सवेल की विदाई के बाद पंजाब किंग्स ने ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स और तमिलनाडु के बल्लेबाज शाहरुख खान को टीम में शामिल कर मध्यक्रम को मजबूत करने की कोशिश की है। अनुभवी दीपक हुड्डा के पास भी बड़े शॉट खेलने की क्षमता है। फेबियन एलन के रूप में पंजाब किंग्स के पास एक और विदेशी ऑलराउंडर का विकल्प है।

4 of 6
मोहम्मद शमी - फोटो : @lionsdenkxip
शमी की वापसी पर निगाह:
पिछले साल लीग में 20 विकेट लेने वाले शमी की कलाई ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फ्रेक्चर हो गई थी और वह चार महीने के बाद मैदान पर वापसी करेंगे। ऐसे में उनकीफॉर्म पर नजर रहेगी।ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ के जुड़ने से टीम की तेज गेंदबाजी मजबूत हुई है। मेरेडिथ ने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके आने से मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन से दबाव कम होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
रवि बिश्नोई - फोटो : social media
मुरुगन-बिश्नोई पर स्पिन का जिम्मा:
अच्छे स्पिनरों की कमी हालांकि टीम को भारी पड़ सकती है। पंजाब किंग्स ने ऑफ स्पिनर के. गौतम को टीम से हटाने का फैसला किया जो खिलाड़ियों की पिछली नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी साबित हुए। पिछले सत्र में प्रभावित करने वाले मुरुगन अश्विन और युवा रवि बिश्नोई से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। टीम से अनुभवी जलज सक्सेना भी जुड़े हैं। इस घरेलू दिग्गज खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 10 विकेट लिए थे और महज 6.26 की स्ट्राइकरेट से रन खर्च किए थे। टीम को हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पिनर की कमी खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
टीम इस प्रकार है: 
लोकेश राहुल (कप्तान/ विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नलकंडे, क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान, झाय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फेबियन एलन, सौरभ कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें