इंडियन क्रिकेट लीग सीजन-12 का दूसरा मुकाबला कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एक तरफ जहां कोलकाता दो बार इस खिताब पर कब्जा जमा चुकी है, तो वहीं पिछले साल की रनरअप हैदराबाद की मजबूती का लोहा पूरी दुनिया जानती है। दोनों ही टीमें कई ऐसे नामी सितारों से भरी पड़ी है जिनका क्रिकेट के मैदान पर बड़ा नाम है।