फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टॉपर को मात देकर प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई, KKR की जीत के ये रहे 5 हीरो

Sun, 20 May 2018 12:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kkr
कोलकाता नाइटराइडर्स ने क्रिस लिन (55) की शानदार अर्धशतकीय पारी और प्रसिद्ध कृष्णा (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से करारी मात दी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2018 के 54वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। जिसके जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स 5 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आइये जानते हैं कोलकता की इस जीत के 5 हीरो कौन रहेः
विज्ञापन

क्रिस लिन

2 of 6
Chris Lynn
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मिले लक्ष्य का पीछ करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स को क्रिल लिन और सुनील नरेन ने तेज शुरुआत दिलाई। लिन ने 43 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली। शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 
विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा

3 of 6
रॉबिन उथप्पा - फोटो : ipl
रॉबिन उथप्पा ने इस मुकाबले में 34 गेंदों पर तीन चौकों और 2 छक्कों की मदद से 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। मगर 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्लोस ब्रैथवेट ने रॉबिन उथप्पा को अपना शिकार बनाया। कार्लोस ने उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी के हाथों कैच आउट कराया। तीसरे विकेट के लिए उथप्पा और कार्तिक के बीच 30 रन की साझेदारी हुई। 

दिनेश कार्तिक

4 of 6
dinesh karthik
कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने मैच को जिताते हुए 22 गेंदों पर 26 रन की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन

सुनील नरेन

5 of 6
नरेन
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा मिले लक्ष्य का पीछ करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स को क्रिल लिन और सुनील नरेन ने तेज शुरुआत दिलाई लेकिन तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर शाकिब अल हसन ने सुनील नरेन को मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 10 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 29 रन की धमाकेदार पारी खेली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा

6 of 6
Prasidh Krishna
प्रसिद्ध कृष्णा ने इस मैच में अपनी गेंदबाजी से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर्स में 30 रन देकर 4 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन (50), मनीष पांडे (25), शाकिब अल हसन (10) और राशिद खान को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें