फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रेयस गोपाल को नहीं मिली थी टीम में जगह तो ऐसे निकाली भड़ास, किया IPL का बेस्ट प्रदर्शन

Sun, 20 May 2018 12:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस गोपाल - फोटो : ipl
राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने शनिवार को आईपीएल 2018 के 53वें मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। गोपाल ने चार ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 16 रन दिए और चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस प्रदर्शन के लिए गोपाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

2 of 5
श्रेयस गोपाल - फोटो : ipl
लेग स्पिनर ने मुकाबले में पार्थिव पटेल (33), एबी डीविलियर्स (53), मोइन अली (1) और मंदीप सिंह (3) जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही लेग स्पिनर एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। श्रेयस गोपाल इस साल अनकैप्ड (देश के लिए न खेलने वाले) खिलाड़ियों में सिर्फ दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने, जिन्होंने एक मैच में 4 विकेट चटकाए। 
विज्ञापन

3 of 5
Ankit rajpoot
श्रेयस से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज अंकित राजपूत ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। वैसे आईपीएल इतिहास में एक मैच में चार या इससे अधिक विकेट लेने वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रेयस गोपाल पांचवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में अजित चंडीला, श्रीनाथ अरविंद और रजत भाटिया भी शामिल हैं।

4 of 5
श्रेयस गोपाल - फोटो : ipl
वैसे आपको बता दें कि श्रेयस गोपाल आईपीएल में आज के मुकाबले के बाद जरूर चर्चा का केंद्र बने। मगर वह भी सिलेक्शन को लेकर चिंता झेल चुके हैं। घरेलू सेशन में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भी उन्हें हाल ही में इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित दो भारत ए में से एक भी टीम में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेयस गोपाल - फोटो : ipl
बीते रणजी ट्रॉफी सेशन में 24 साल के श्रेयस गोपाल ने कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने  7 मैचों में एक शतक व दो अर्धशतकों व 76।60 की औसत से 383 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 7 मैचों में 23 विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें