फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRHvKXIP: इन 5 खिलाड़ियों के दम पर हैदराबाद ने हारे मैच को जीत में बदला

Fri, 27 Apr 2018 01:24 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को मनीष पांडे (54) के शानदार फिफ्टी और राशिद खान (3 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को 13 रन से हरा दिया। मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई। इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद 7 में से 5 मैच जीतकर अंकतालिका 10 अंकों के साथ दूसरे, जबकि किंग्स इलेवन पंजाब 7 में से 5 मैच जीतकर 10 अंको के साथ तीसरे स्थान मौजूद है। आइये जानते हैं पंजाब पर हैदराबाद की इस रोमांचक जीत के पांच हीरो कौन हैंः-
विज्ञापन

राशिद खान

2 of 6
राशिद खान
इस मुकाबले में राशिद खान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने  सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के रूप में पंजाब को तगड़ा झटका दिया। इसके अलावा करुण नायर और कप्तान रविचंद्रन अश्विन को चलता किया।
विज्ञापन

मनीष पांडे

3 of 6
मनीष पांडे
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से एक मात्र मनीष पांडे ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 51 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रन की शानदारी अर्धशतकीय पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अपनी टीम में कुछ खास नहीं कर पाए। 
 

शाकिब अल हसन

4 of 6
शाकिब अल हसन
हैदराबाद के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी में उन्होंने 29 गेंद में 3 चौके की मदद से 28 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में शाकिब ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने मंयक अग्रवाल (12) और आरोन फिंच (8) को आउट किया।
विज्ञापन

बेसिल थंपी

5 of 6
बेसिल थंपी
बसिल थंपी इस मैच में अच्छे साबित हुए। उन्होंने 2.2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस दौरान 24 साल के थंपी ने पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण विकेट चटकाया और मैच में जान ला दी। उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल (23) को अपनी ही गेंद पर खुद कैच लेकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके अलावा पंजाब की तरफ से 5 विकेट लेने वाले बेहतरीन गेंदबाज ्ंकित राजपूत को भी आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप शर्मा

6 of 6
संदीप शर्मा
इस मुकाबले में ओपनर गेंदबाज संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान संदीप ने मनोज तिवारी (1) और एंड्रयू टाई (4) को अपनी गेंदबाजी का शिकार बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें