इस जीत के साथ चेन्नई अंकतालिका में पहले स्थान पर आ गई है। बता दें कि एमएस धोनी की वाइफ साक्षी हर मैच में अपने पति और पूरी सीएसके का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम पहुंचती हैं। देश के किसी भी कोने में मैच हो आप साक्षी को धोनी को चीयर करते अपनी टीवी स्क्रीन पर देख ही लेंगे।