फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता को उसी के घर में ढेर करने के इरादे से मैदान संभालेगी हैदराबाद, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

विज्ञापन
1 of 6
SRH
इंडियन क्रिकेट लीग सीजन-12 का दूसरा मुकाबला कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। एक तरफ जहां कोलकाता दो बार इस खिताब पर कब्जा जमा चुकी है, तो वहीं पिछले साल की रनरअप हैदराबाद की मजबूती का लोहा पूरी दुनिया जानती है। आइए एक बार देख लेते हैं कि इस मुकाबले में हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वार्नर, हैदराबाद - फोटो : PTI
हैदराबाद की तरफ से डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी का आगाज कर सकत हैं। बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल का बैन झेलने वाले वॉर्नर की लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
ऋद्धिमान साहा
टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। साहा के बाद मनीश पांडे को बल्लेबाजी के लिए चौथे नंबर पर भेजा जा सकता है। दोनों की मौजूदगी में हैदराबाद की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी ज्यादा मजबूत नजर आती है।

4 of 6
युसूफ पठान
इसके बाद पांचवें नंबर पर ऑलराउंडर विजय शंकर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। पिछले कुछ समय से उनका ऑलराउंड प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युसूफ पठान छठे नंबर पर मोर्चा संभाल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL
गेंदबाज की बात करें तो टीम तीन फास्ट बॉलर भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टेनलेक और सिद्धार्थ कौल के साथ मैदान संभाल सकती है। इस मैच में स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार टीम की कमान भी संभालते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशिद खान
वहीं, हैदराबाद के पास राशिद खान और दीपक हूडा के रूप में दो जांबाज स्पिनर हैं। हैदराबाद की टीम आज अपने इन्हीं स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें