फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली-डीविलियर्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पिछले 5 सालों में नहीं देखा इतना बुरा दिन

Sun, 24 Mar 2019 11:35 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
इंडियन क्रिकेट लीग के 12वें संस्करण में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई ने शानदार आगाज करते हुए पहले मैच में बैंगलोर को सात विकेट से मात दी। स्टार बल्लेबाजों से सजी बैंगलोर ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को निराश किया। वहीं, कप्तान कोहली-डीविलियर्स के नाम न चाहते हुए भी एक बेहद शर्मनाद रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : ipl
इस मैच में कोहली-डीविलियर्स पहली बार सिंगल डिजिट स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इंडियन क्रिकेट लीग में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब दोनों ही खिलाड़ी बिना कोई बाउंड्री लगाए आउट हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली, आईपीएल
इससे पहले ऐसा सिर्फ साल 2013 में रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई के खिलाफ ही हुआ था। इस जोड़ी को पिछले 5 सालों में लगा यह सबसे बड़ा झटका है। इस मुकाबल में विराट कोहली ने 12 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 12 रन बनाए।

4 of 5
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली
वहीं, 360 डिग्री बल्लेबाज एबी डीविलियर्स 10 गेंदों पर बिना किसही बाउंड्री के 9 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ही बल्लेबाजों को भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने क्रीज से चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
parthiv patel
बैंगलोर की तरफ से पार्थिव पटे ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। इसके अलावा टीम के बाकी सभी नौ बल्लेबाज अपने स्कोर को दोहरे अंकों में भी तब्दील नहीं कर पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें