टीम इंडिया ने आखिरी बार यहां साल 2011 में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मैच खेला था। इस मैच में द. अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने 265 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन धोनी की सेना 32.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। प्रोटियाज ने यह मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत जीता था।