फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया से बदला लेना चाहता है ये गेंदबाज, नहीं भूला है हार का गम

Tue, 21 May 2019 08:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media
क्रिकेट विश्व कप का 12वां संस्करण 30 मई से इंग्लैंड-वेल्स में शुरू हो जाएगा। लेकिन गेंद-बल्ले की इस जंग से पहले खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है।
 
विज्ञापन

2 of 10
लुंगी ताहिर - फोटो : social media
क्रिकेट के खेल में शरीर के साथ-साथ दिमाग का इस्तेमाल करना भी जरुरी होता है। क्योंकि कई बार खिलाड़ी विपक्षी टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर उसपर हावी होना चाहता है। 

10 टीमों के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले ऐसा ही कुछ काम दक्षिण अफ्रीका का यह तेज गेंदबाज भी करना चाहता है।
 
विज्ञापन

3 of 10
Lungi Ngidi
भारत के खिलाफ 5 जून को होने वाले मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है।

4 of 10
लुंगी - फोटो : social media
एनगिडी ने कहा है कि वो टीम इंडिया से हार का बदला लेने को बेताब हैं। लुंगी अभी तक इंडिया से मिली हार का गम नहीं भूल पाए हैं।
विज्ञापन

5 of 10
india v south africa
दरअसल टीम इंडिया ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर मेजबान टीम को उन्हीं के घर में 5-1 से हराया था। 
विज्ञापन

6 of 10
South Africa vs Pakistan
हालांकि उस वक्त दक्षिण अफ्रीकी टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे फाफ डूप्लेसीस, एबी डीविलिअर्स और क्विंटन डी कॉक टीम में शामिल नहीं थे।
विज्ञापन

7 of 10
दक्षिण अफ्रीका
इसी बात को याद करते हुए 23 साल के लुंगी ने कहा कि, "वो जब आए थे तब हमारे मुख्य खिलाड़ी टीम में नहीं थे लेकिन इस बार हमारी टीम के सारे खिलाड़ी मौजूद हैं और हम उनसे बदला लेने के लिए तैयार हैं"।

8 of 10
लुंगी - फोटो : social media
लुंगी के करियर की बात की जाए तो उन्होंने भारत के खिलाफ ही साल 2018 में केपटाउन में डेब्यू किया था। तब से अब तक लुंगी ने खेले गए 18 मुकाबले में 21.64 की औसत और 5.33 की इकॉनमी के साथ 34 विकेट चटकाए हैं।

9 of 10
विराट लुंगी - फोटो : social media
भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में लुंगी का प्रदर्शन निराशाजनक रह था और उन्होंने 6 ओवर की गेंदबाजी में 47 रन दे दिए। इसी मैच में विराट ने 159 गेंदों में 160 रन की नाबाद पारी खेली थी।
विज्ञापन

10 of 10
दक्षिण अफ्रीका
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने आज तक कभी भी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। यही वजह है कि उन्हें चोकर्स का भी दर्जा मिला हुआ है। लेकिन फाफ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका टीम इस बार इतिहास रचना चाहेगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें