फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019 की एक और छुपी रुस्तम टीम, उलटफेर कर सकती है अफगानिस्तान

Tue, 21 May 2019 08:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
लगातार दूसरी बार विश्व कप खेलने जा रही अफगानिस्तान की टीम बड़ा उलटफेर करने में माहिर है। अफगानिस्तान के लड़ाकों ने क्वालिफायर में दो बार की पूर्व चैंपियन वेस्टइंडीज, जिंबाब्वे और आयरलैंड को हराकर इग्लैंड का टिकट कटाया। टीम पहली बार आईसीसी के पूर्ण सदस्य के रूप में उतरेगी।
विज्ञापन

2 of 5
मैच के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
टीम की असली ताकत गेंदबाजी है। इसमें दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान जैसे विश्व स्तरीय स्पिनर हैं, जो किसी भी टीम को अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं। 2015 विश्व कप में टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई थी। लेकिन पिछले चार वर्षों में टीम के प्रदर्शन में बहुत सुधार हुआ है। इस दौरान टीम ने 62 मैच खेले 33 जीते, 25 हारे, एक टाई और तीन बेनतीजा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मैच के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

इन खिलाड़ियों पर होगी निगाहें

 
खिलाड़ी मैच रन उच्चतम औसत 100/50 विकेट 
मोहम्मद नबी 112 2592 116 29.12 01/13 118 
असगर अफगान 101 2064 101 24.00 01/11  -
मोहम्मद शहजाद  81 2619 131* 33.57 05/14  -
राशिद खान 58 798 7/18 15.08 04/0 125
मुजीब उर रहमान 29 41 5/50 19.49 0/0 51

4 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

विश्व कप में अफगानिस्तान का प्रदर्शन

मैच जीत हार
06 01 05
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अफगानिस्तान क्रिकेट - फोटो : file
टीम: गुलबदिन नैब (कप्तान), मोहम्मद शहजाद, असगर अफगान, हामिद हसन, हजरतुल्लाह जजाई, नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, सैमुल्लाह शिनवारी, आफताब आलम, दौलत जादरान, हशमतुल्लाह शाहिदी,  मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नूर अली जादरान, राशिद खान।

स्टैंड बाई: करीम जनत, इकराम अली, सैयद शिरजाद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें