2021 टी20 विश्व कप के बाद विराट ने जहां बीसीसीआई और गांगुली पर निशाना साधा था, वहीं गांगुली ने भी कोहली को लेकर बयान दिए थे। अब पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने विराट को टीम इंडिया की कप्तानी से नहीं हटाया था।
टी20 विश्व कप 2021 के बाद का समय भारतीय क्रिकेट के लिए काफी बुरा रहा था। तब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली और टीम इंडिया के कप्तान रहे विराट कोहली के बीच जमकर विवाद देखने को मिला था। दरअसल, उस टी20 विश्व कप के बाद विराट को टी20 और वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। इसको लेकर दोनों के बयान वायरल हो गए थे। विराट ने जहां बीसीसीआई और गांगुली पर निशाना साधा था, वहीं गांगुली ने भी कोहली को लेकर बयान दिए थे। अब पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने विराट को टीम इंडिया की कप्तानी से नहीं हटाया था।
विज्ञापन
2 of 7
सौरव गांगुली और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
2021 टी20 विश्व कप के बाद क्या हुआ था?
तब बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा था कि कोहली से वनडे की कप्तानी लेने से पहले उनसे बात की गई थी और उनकी सहमति के बाद ही यह फैसला हुआ था। गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई ने विराट से कहा था कि वह टी-20 की कप्तानी नहीं छोड़ें, लेकिन विराट नहीं माने और इस्तीफा दे दिया। वहीं, चयनकर्ताओं को सीमित ओवर क्रिकेट में दो अलग-अलग कप्तान रखने का फैसला सही नहीं लगा।
विज्ञापन
3 of 7
विराट कोहली और सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने 2021 में ही गांगुली के बयान को बताया था गलत
इसके बाद विराट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गांगुली की बातों को गलत करार देते हुए कहा था कि उन्हें बीसीसीआई के अधिकारियों ने उन्हें 90 मिनट पहले बताया था कि अब रोहित उनकी जगह वनडे टीम के कप्तान होंगे। इससे पहले बीसीसीआई ने उनसे कोई बातचीत नहीं की थी। कोहली ने कहा- जब मैंने टी20 की कप्तानी छोड़ी थी, मैं सबसे पहले बीसीसीआई के पास गया था। उन्हें अपने फैसले को लेकर जानकारी दी थी। मैंने अपने विचार और परेशानियां रखी थीं। बोर्ड ने इसे स्वीकार किया और मेरी परेशानियों को समझा। उन्होंने मुझसे एक बार भी अपने फैसले को पुनर्विचार करने के लिए नहीं कहा।
4 of 7
सौरव गांगुली और विराट कोहली-रोहित शर्मा
- फोटो : Amar Ujala
गांगुली ने अब इस विवाद पर विराम लगाया
तब सभी को लगा था कि कोहली को कप्तानी से हटाने के पीछे गांगुली का अहम किरदार रहा था। हालांकि, अब गांगुली ने इस फैसले को लेकर पूरी कहानी बताई है और खुद को इससे दूर रखते हुए कहा कि उन्होंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया था। 51 साल के गांगुली के मुताबिक कोहली ने खुद ही कुछ फैसले लिए थे, जिसके बाद बीसीसीआई को जो सही लगा उन्होंने किया। गांगुली ने कहा- मैंने विराट को कप्तानी से नहीं हटाया। मैंने पहले भी यह कई बार कहा है। कोहली टी20 में कप्तानी नहीं करना चाहते थे। तो जब उन्होंने टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दिया तो मैंने उनसे कहा था कि अगर वह टी20 में कप्तानी नहीं करेंगे तो सीमित ओवर प्रारूप की कप्तानी ही छोड़ दें।
विज्ञापन
5 of 7
सौरव गांगुली और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
2022 में विराट ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ी थी
गांगुली ने कहा, 'मैंने विराट से कहा कि सीमित ओवर में अलग और टेस्ट में अलग कप्तान रहे। टी20 का अलग कप्तान और वनडे-टेस्ट का अलग कप्तान सही नहीं रहेगा।' हालांकि, सीमित ओवर क्रिकेट से विराट के कप्तानी से हटने के बाद रोहित शर्मा को सीमित ओवरों में कप्तान बनाया गया था। इसके बाद विराट ने जनवरी 2022 में टेस्ट की कप्तानी भी छोड़कर सभी को चौंका दिया था। गांगुली ने टेस्ट की कप्तानी को लेकर भी बयान दिया था और कहा था कि बीसीसीआई को कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर आपत्ति थी। बोर्ड इसके लिए तैयार भी नहीं था।
विज्ञापन
6 of 7
विराट कोहली और सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट की कप्तानी छोड़ने पर क्या बोले थे गांगुली?
गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद हमारे लिए भी यह अप्रत्याशित था, केवल कोहली ही बता सकते हैं कि उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी। चयनकर्ताओं को भारत का कप्तान नियुक्त करना था और रोहित उस समय सबसे अच्छा विकल्प थे।' कोहली 2014 के आखिर में धोनी के टेस्ट से संन्यास के बाद इस प्रारूप में कप्तान बने थे। वहीं, 2017 में धोनी के सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट को टी20-वनडे में भी कप्तान नियुक्त किया गया था। 2021 टी20 विश्व कप तक वह तीनों प्रारूप में कप्तान रहे। इसके बाद रोहित ने यह जिम्मा संभाला। हालांकि, 2022 टी20 विश्व कप के बाद ऐसा समय भी आया जिसका बीसीसीआई विरोध करता रहा है।
विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
2022 टी20 विश्व कप के बाद बने ये समीकरण
दरअसल, 2022 टी20 विश्व कप के बाद से रोहित ने इस प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। तब हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, समेत कई अलग-अलग खिलाड़ी टी20 कप्तान रह चुके हैं। वहीं, वनडे और टेस्ट में रोहित ही कप्तानी करते रहे। यह कुछ ऐसा था जो बीसीसीआई विराट के समय नहीं करना चाहता था। आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तो भारत ने तीनों फॉर्मेट के लिए तीन अलग-अलग कप्तान रखे हैं। टी20 में सूर्यकुमार यादव, तो वनडे में केएल राहुल कप्तानी करते दिखेंगे। वहीं, टेस्ट में रोहित कमान संभालेंगे।