फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिशन इंग्लैंड' पर रवाना कप्तान कोहली पर गांगुली का बड़ा खुलासा, बोले- 'इतनी हड़बड़ी ठीक नहीं'

Mon, 25 Jun 2018 12:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sourav ganguly and virat kohli
आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को रवाना हो गई। आगामी दौरे पर टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच और इंग्लैंड के साथ तीन टी-20 समेत तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। इस टूर पर टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के साथ 27 जून को खेलेगी, वहीं आखिरी मैच 7 सितंबर को शुरू होगा, जो 11 सितंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
Sourav Ganguly, virat kohli
वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है। गांगुली का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली को काफी संभलकर रहना होगा। उन्होंने बताया कि विराट कोहली आगामी दौरे की तैयारियों को लेकर हड़बड़ी में थे। गांगुली ने कहा शायद चार साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ अपने खराब प्रदर्शन से विराट पर मानसिक दबाव बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : social media
गौरतलब है कि विराट कोहली काउंटी में सरे के लिए खेलने वाले थे लेकिन गर्दन में चोट के कारण वह वहां नहीं जा सके। इंग्लैंड रवाना होने से पहले खुद कोहली ने भी कहा कि काउंटी क्रिकेट में न खेलना उनके लिए अच्छा रहा क्योंकि इस दौरान उन्हें आराम करने का पूरा समय मिला।

4 of 5
virat kohli
इंग्लैंड के पिछले दौरे पर पूरी तरह फ्लॉप रहे थे। उन्होंने दस टेस्ट पारियों में 13.40 के औसत से महज 134 रन बनाए थे। गांगुली को लगता है कि इस बार पांच टेस्ट की सीरीज में कप्तान और भारतीय टीम दोनों अच्छा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : getty
सौरव गांगुली ने बताया, 'इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली को काउंटी क्रिकेट खेलने जाना था लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी वह काउंटी नहीं खेल सके। लेकिन मुझे लगता है यह विराट के लिए ज्यादा बेहतर था क्योंकि वह लंबे समय से लगातार क्रिकेटर खेल रहे थे और अब उन्हें ब्रेक मिलना ही चाहिए था।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें