फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनेश चंडीमल की अपील को आईसीसी ने किया खारिज, नहीं होंगे तीसरे टेस्ट का हिस्सा

Mon, 25 Jun 2018 11:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dinesh chandimal
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल वेस्टइंडीज के खिलाफ बारबाडोस में होने वाले तीसरे व अंतिम डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। क्योंकि बॉल टेंपरिंग मामले में उन्हें एक मैच के लिए प्रतिबंधित करने के आईसीसी के फैसले के खिलाफ अपील खारिज हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
दिनेश चांदीमल
दरअसल, आईसीसी ने शनिवार को अपने बयान में कहा, 'ज्यूडिशल कमिशन के प्रमुख माइकल बेलॉफ ने चांडीमल की खारिज कर दी है। दरअसल, उन्हें ग्रास आइसलेट में हुए दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में दोषी पाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
दिनेश चांदीमल
गौरतलब है कि चंडीमल को आईसीसी के क्लॉज 41.3 के उल्लंघन पर एक मैच के बैन की सजा सुनाई गई थी। चंडीमल पर आरोप था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान वह जेली के जरिए बॉल टेंपरिंग करने की कोशिश कर रहे थे। 

4 of 6
दिनेश चांदीमल
मैच के तीसरे दिन अंपायर अलीम दार और इयान गाउल्ड ने मेहमान टीम से गेंद को बदलने की मांग की क्योंकि अंपायर गेंद की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे। अंपायर का कहना था कि मैच के दूसरे दिन गेंद की स्थिति में बदलाव किया गया था। गेंद बदलने की मांग से नाराज होकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैदान पर आने से इंकार कर दिया था और मैदान पर दो घंटे देर से उतरी थी।
विज्ञापन

5 of 6
dinesh chandimal - फोटो : File
बता दें कि बॉल टेंपरिंग के बाद उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में चार डिमेरिट अंक भी जोड़ गए। टीवी फुटेज में दिखाया गया था कि दिनेश ने अपनी जेब से कुछ निकाला और कुछ सेकंड उसे चबाने या निगलने के बाद अपनी उंगली पर कुछ थूका और उस लार से गेंद को चमकाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dinesh chandimal
हालांकि, श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल ने बॉल टेंपरिंग के आरोपों को खारिज किया था और बैन के खिलाफ अपील की थी। बहरहाल, इस पूरे मामले की पूरी सुनवाई 10 जुलाई को की जाएगी। यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो हो सकता है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें