फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरव गांगुली बोले- धोनी ये तरकीब अपनाएंगे तो नहीं होना पड़ेगा टी20 टीम से बाहर

Mon, 13 Nov 2017 08:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी - फोटो : bcci
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने संन्यास का दबाव झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी को टी20 क्रिकेट में सफल होने का गुरु मंत्र दिया है। गांगुली का मानना है कि धोनी में अभी काफी क्रिकेट बची है और टी20 क्रिकेट में उन्हें अपनी सिर्फ सोच में बदलाव करना जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 5
कपिल देव और सौरव गांगुली - फोटो : twitter
अजित अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण समेत कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने हाल ही में टी20 क्रिकेट में धोनी के भविष्य पर सवाल खड़े किए थे। इस पर गांगुली ने कहा, 'वन-डे की तुलना में धोनी का टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड बेहतर नहीं है। उम्मीद है कि कोहली और टीम प्रबंधन उनसे बात करेंगे। धोनी में काफी क्षमता है। अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो अपनी सोच बदले तो बहुत सफल होंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में संपन्न दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया एक समय 97 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। तब धोनी क्रीज पर आए और विराट कोहली के साथ टीम इंडिया की पारी संवारने की कोशिश की। हालांकि, धोनी ने धीमी पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इंडिया यह मैच 40 रन से हार गई।

4 of 5
एम एस धोनी - फोटो : twitter
सौरव गांगुली का मानना है कि धोनी में अभी काफी क्रिकेट बची है, विशेषकर वन-डे के लिए। उन्होंने कहा, 'वन-डे में धोनी का कोई तोड़ नहीं है। मेरे ख्याल से वन-डे क्रिकेट में उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उन्हें अपनी सोच बदलना होगी। टी20 में धोनी को खुलकर खेलना चाहिए। यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करेगा कि वो उन्हें खेलने का कैसा मौका देते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : SELF
वहीं भारत-श्रीलंका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज के बारे में गांगुली ने कहा, 'टीम इंडिया जीत की दावेदार है। श्रीलंका की तुलना में टीम इंडिया काफी अच्छी है। हाल ही में उसने श्रीलंका को उसके घर में सभी प्रारूपों में मात दी थी। बहरहाल, मुझे उम्मीद है कि यह सीरीज रोमांचक होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें