फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2017: सौरव गांगुली की इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी को नहीं मिली जगह

Thu, 27 Apr 2017 06:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
1 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : getty
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली कई दफा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में टी-20 क्रिकेट में धोनी पर उनके बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी। विवादों में रहने वाले बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस आईपीएल के लिए अपनी फैंटसी टीम का चयन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

IPL 2017: सौरव गांगुली की इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी को नहीं मिली जगह

2 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : ESPN
कैब अध्यक्ष की टीम में कई नाम चौंकाने वाले हैं, तो कई नामों की गैरमौजूदगी भी हैरान करने वाली थी। बतौर कप्तान बेहद सफल रहने वाले गांगुली ने एकदम खुले तौर पर अपनी टीम चुनी। उन्होंने टीम का चुनाव करते हुए खिलाड़ियों की मौजूदा फॉर्म को ध्यान में रखा। साथ ही उन्होने टीम चुनाव के नियमों को भी जहन में रखकर खिलाड़ियों को जगह दी।
विज्ञापन

IPL 2017: सौरव गांगुली की इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी को नहीं मिली जगह

3 of 5
विराट कोहली और गौतम गंभीर
दादा ने बतौर सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और गौतम गंभीर को टीम में शामिल किया है। दोनों ही आक्रामक खिलाड़ी हैं और खेलने की शैली काफी अलग है। इस लेफ्ट-राइड कॉम्बिनेशन के बाद दादा ने स्टीव स्मिथ को नंबर 3 और एबी डीविलियर्स को नंबर 4 पर अपनी टीम में जगह दी है।

IPL 2017: सौरव गांगुली की इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी को नहीं मिली जगह

4 of 5
नितीश राणा - फोटो : IPL
गांगुली ने मध्यक्रम व निचले मध्यक्रम में भारतीय टेलेंट को जगह दी है। नंबर 5 पर नितिश राणा, छठे नंबर पर मनीष पांडे और सातवें नंबर पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में रखा गया है। बतौर ऑलराउंडर सौरव ने दक्षिण अफ्रीका के सीमर क्रिस मॉरिस को जगह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2017: सौरव गांगुली की इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी को नहीं मिली जगह

5 of 5
chriss morris - फोटो : pti
दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा ऑफ स्पिन की जिम्मेदारी सुनील नरेन और लेग स्पिन विभाग अमित मिश्रा को सौंपा गया है। हालांकि, इस टीम में एकमात्र कमी पांचवे गेंदबाज की है। पूरी टीम इस प्रकार है:
गौतम गंभीर, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, एबी डीविलियर्स, नितीश राणा, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, सुनील नरेन, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, क्रिस मॉरिस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें