फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sourav Ganguly Birthday: दादा के ये रिकॉर्ड शायद ही आप जानते होंगे, लॉर्ड्स में लहराया था तिरंगा

Wed, 08 Jul 2020 12:26 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सौरव गांगुली
दादा के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। फुटबॉल के लिए मशहूर कोलकाता शहर से निकले सौरव ने अपने दमदार नेतृत्व और जोरदार खेल से क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और एक से बढ़कर एक कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दादा के उन्हीं रिकॉर्ड और उपलब्धियों पर।
विज्ञापन

2 of 8
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली दुनिया के उन पांच बल्लेबाजों में से एक हैं जिसने लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान में डेब्यू करते हुए शतक लगाया है। उनके अलावा यह कारनामा हैरी ग्राहम, जॉन हैम्पशायर, एंड्रू स्ट्रॉस और मैट प्रायर के नाम दर्ज है।
विज्ञापन

3 of 8
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
सौरव गांगुली पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिसने वर्ल्ड कप के नाकआउट मैच में शतक जड़ा था, हालांकि 2015 में रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ 137 रन की पारी खेलकर उनकी बराबरी की।

4 of 8
सौरव गांगुली - फोटो : social Media
वे इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिसने वनडे क्रिकेट में लगातार मैन ऑफ दी मैच अवॉर्ड जीते हैं, यह उपलब्धि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1997 में हासिल की थी।
विज्ञापन

5 of 8
सौरव गांगुली - फोटो : social Media
गांगुली तीसरे ऐसे क्रिकेटर हैं जिसने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में शतक जड़कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया है।
विज्ञापन

6 of 8
सौरव गांगुली
सौरव गांगुली उन पांच क्रिकेटरों में से एक हैं जिसने वनडे क्रिकेट में 10000 रन, 100 विकेट और 100 कैच पकड़े हैं।
विज्ञापन

7 of 8
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
गांगुली के नाम आईपीएल में एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, वे इस चर्चित टी-20 लीग की पहली गेंद का सामना करने वाले बल्लेबाज हैं। उस दौरान 2008 में उन्होंने प्रवीण कुमार की गेंद का सामना किया था।
विज्ञापन

8 of 8
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
सौरव गांगुली ने अपने डेब्यू मैच में जहां शतकीय पारी खेली थी वहीं वे अपने करियर के आखिरी मैच की आखिरी पारी में शून्य पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें