साल के अंत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ये सीरीज दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिहाज से अहम होगी। ऐसे में रविवार से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम कुछ और नए चेहरों को मौका दे सकती है।
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है। आखिरी वनडे में श्रीलंका की जीत के बावजूद भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। वनडे के बाद अब दोनों टीमें टी-20 सीरीज में आमने-सामने होंगी। साल के अंत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ये सीरीज दोनों टीमों के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिहाज से अहम होगी। ऐसे में रविवार से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम कुछ और नए चेहरों को मौका दे सकती है। आइए जानते हैं कि कैसी हो सकती है भारत की संभावित एकादश।
विज्ञापन
2 of 6
शिखर धवन
- फोटो : social media
सलामी बल्लेबाज:
टीम में अगर कुछ बदलाव नहीं हुआ तो कप्तान शिखर धवन इस मैच में भी पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों की जोड़ी ने वनडे सीरीज में भी बेहतर प्रदर्शन किया था। ऐसी भी संभावना है कि फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडीक्कल को डेब्यू का मौका दिया जाए और उनसे पारी की शुरुआत कराई जाए।
विज्ञापन
3 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : social media
मध्यक्रम:
कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें तो भारतीय टीम का मिडिल आर्डर वनडे सीरीज में कुछ खास असरदार नहीं रहा है। ऐसे में यहां कुछ बदलाव संभव है। मनीष पांडे की जगह नितीश राणा को एक और मौका मिल सकता है। सूर्यकुमार यादव अपने स्थान पर बने रह सकते हैं।
4 of 6
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
विकेटकीपर/ऑलराउंडर
ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों ने ही विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि किस खिलाड़ी को पहले मैच में मौका मिलता है। वहीं ऑलराउंडर की बात करें तो हार्दिक पांड्या ने वनडे सीरीज में गेंद और बल्ले दोनों से निराश किया है। इस तरह से उनपर भी तलवार लटकी रहेगी। इनके अलावा क्रुणाल पांड्या की वापसी भी हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
varun chakravarthy
गेंदबाज:
आखिरी वनडे में शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल चाहर और चेतन साकरिया पर टीम फिर से भरोसा कर सकती है। वहीं वरुण चक्रवर्ती को यहां डेब्यू का मौका मिल सकता है। इनके अलावा दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो सकती है।