देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Limited (मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड) (MSIL) के भारत में प्रीमियम कारों की बिक्री के नेटवर्क Nexa (नेक्सा) ने छह साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने इसे साल 2015 में शुरू किया था। कंपनी ने बताया कि पिछले 6 सालों के दौरान नेक्सा नेटवर्क के जरिए 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस समय MSIL देश के 234 शहरों में अपने 380 से ज्यादा डीलरशिप नेटवर्क खोल चुकी है।
इस मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक, विपणन और बिक्री, शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "नवाचार से प्रेरित, नेक्सा ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा कारों की बिक्री से परे जाने और कार खरीदने के अनुभवों के नए प्रारूप बनाने की पहली पहल है। ऑटोमोबाइल और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में लगातार विकसित हो रहे ग्राहकों को नेक्सा का अनुभव प्रदान करने के लिए हमारी कोशिश लगातार जारी है।" उन्होंने कहा, ''छह साल और 14 लाख ग्राहकों की उपलब्धि उस भरोसे का सबूत है, जो हमारे ग्राहकों ने हमें वर्षों से दिया है।"
विज्ञापन
2 of 6
Maruti Suzuki Ignis
- फोटो : Maruti Suzuki
कंपनी अपने नेक्सा डीलरशिप के जरिए कई उत्पादों की खुदरा बिक्री करती है। इस समय नेक्स के प्रॉडक्ट लाइन-अप में Maruti Ignis (मारुति इग्निस), Baleno (बलेनो), Ciaz (सियाज), S-Cross (एस-क्रॉस) और नई XL6 MPV (एक्सएल 6 एमपीवी) जैसी कारें शामिल हैं। मारुति के मुताबिक, प्रीमियम नेक्सा चेन के जरिए खुदरा बिक्री करने वाले सभी वाहन 'बेस्ट टेक्नोलॉजी, डिजाइन और फीचर्स' के साथ आते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Baleno
- फोटो : For Reference Only
बता दें कि 2015 जुलाई में मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम नेटवर्क के आउटलेट्स नेक्सा को पेश किया था। कंपनी के मुताबिक वह नेक्सा के जरिए सिर्फ वाहनों की बिक्री नहीं करती है, बल्कि ग्राहकों को एक ज्यादा प्रीमियम अनुभव मुहैया कराती है। मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम ब्रांड नेक्सा की शुरुआत 23 जुलाई 2015 की थी और कंपनी के इस प्रीमियम आउटलेट्स के तहत पहला बिकने वाला वाहन एस-क्रॉस था। यह एक क्रॉसओवर कार है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.39 लाख रुपये से शुरू होती है, जो टॉप मॉडल के लिए 12.39 लाख रुपये तक जाती है। मारुति ने कंपनी ने 2015 में ही Maruti Suzuki Baleno को लॉन्च किया था। बलेनो कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसकी कीमत 5.98 लाख रुपये से 9.30 लाख रुपये तक जाती है।
4 of 6
Maruti Suzuki Ciaz
- फोटो : For Reference Only
मारुति ने नेक्सा के जरिए साल 2017 में Maruti Suzuki Ignis के रूप में तीसरा मॉडल लॉन्च किया। यह मारुति की प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.95 लाख रुपये से लेकर 7.36 लाख रुपये तक है। कंपनी ने 2017 में अपनी प्रीमियम सेडान Maruti Suzuki Ciaz को उतारा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.52 लाख रुपये है। जबकि Maruti Suzuki XL6 MPV कार की एक्स-शोरूम कीमत 9.94 लाख रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति का कहना है कि नेक्सा ने युवा और उत्साही ग्राहकों की जरूरतों को पूरा किया है। आकड़ों पर यकीन करें तो इसके करीब आधे ग्राहक 35 साल से कम उम्र के हैं। जबकि नेक्सा के ग्राहकों में 70 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने पहली बार कार खरीदी।
Maruti Suzuki 2020 S-Cross Petrol
- फोटो : Maruti Suzuki
नेक्सा ने अपनी छठी वर्षगांठ मनाने के लिए नेक्सा म्यूजिक सीजन 1 के फिनाले सॉन्ग Someone’s Watching Over (समवन्स वॉचिंग ओवर) को रिलीज करने का एलान किया है। इसे मशहूर संगीतकार एआर रहमान और क्लिंटन सेरेजो ने कंपोज किया है।