शुभमन गिल
- फोटो : twitter@ICC
उन्होंने कहा, 'जब मैं बच्चा था तो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच देखने के लिए सुबह साढ़े चार-पांच बजे उठ जाता था। अब लोग मुझे खेलते हुए देखने के लिए जल्दी उठते हैं, यह शानदार अहसास है। मुझे अब भी याद है कि आस्ट्रेलिया में श्रृंखला को देखने के लिए मेरे पिता और मैं जल्दी उठ जाया करते थे।' गिल ने कहा, 'ब्रेट ली को गेंदबाजी या सचिन (तेंदुलकर) सर को बल्लेबाजी करते हुए देखना अलग तरह का अहसास था। अचानक मैं उस टीम में खेल रहा हूं और ऑस्ट्रेलियाई मुझे गेंदबाजी कर रहे हैं।'