फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने विराट कोहली के सामने रखी ऐसी चुनौती, जिसे सचिन तेंदुलकर भी नहीं छू पाए

Sun, 28 Oct 2018 05:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akhtar and kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी में एक के बाद एक लगातार सभी रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने लगातार तीसरा शतक जड़कर खेल जगत में सनसनी मचा दी। वन-डे में यह कोहली का 38वां और अंतरराष्ट्रीय करियर में 62वां शतक है।
 
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli
पुणे में खेले गए तीसरे वन-डे में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 107  की पारी खेली। कोहली का ऐसा प्रदर्शन देख पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन

3 of 5
shoaib akhtar
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न सिर्फ कोहली की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े, बल्कि कोहली के लिए नया लक्ष्य भी जाहिर कर दिया। शोएब ने कहा कि कोहली की बल्लेबाजी का न सिर्फ मैं बल्कि पूरी दुनिया दीवानी है।

4 of 5
virat kohli
शोएब अख्तर ने विराट की तारीफ में ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुवाहाटी, विशाखापट्टनम, पुणे। विराट कोहली कुछ और ही हैं, तीन लगातार वनडे शतक। ऐसा करने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज। गजब की रन मशीन हैं वो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर
इसके बाद शोएब ने ट्वीट में आगे लिखा, 'लगे रहो, 120 शतकों का आंकड़ा पार करो, यही मेरा तुम्हारे लिए लक्ष्य है।' गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (100) के नाम है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें