एक जीत, एक हार और एक टाई मुकाबला खेलने के बाद विराट कोहली के वीर सोमवार को मुंबई में मेहमान विंडीज के खिलाफ एक और डे-नाइट मुकाबले के लिए तैयार हैं। पिछले मैच में मेहमान टीम की जीत के बाद पांच मैच की सीरीज के चौथे मुकाबले में रोमांच पैदा हो चुका है।
लगातार तीन शतक ठोक चुके विराट कोहली से भारतीय फैंस एक बार फिर चमत्कारिक प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। चौथे वन-डे में भी अगर विराट शतक बनाने में कामयाब होते हैं तो कई और रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं मुंबई वन-डे में कौन-कौन से रिकॉर्ड कोहली के निशाने पर होंगे।