टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी में एक के बाद एक लगातार सभी रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में कोहली ने लगातार तीसरा शतक जड़कर खेल जगत में सनसनी मचा दी। वन-डे में यह कोहली का 38वां और अंतरराष्ट्रीय करियर में 62वां शतक है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
virat kohli
पुणे में खेले गए तीसरे वन-डे में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से शानदार 107 की पारी खेली। कोहली का ऐसा प्रदर्शन देख पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी उनकी प्रशंसा करने से खुद को रोक नहीं पाए।
विज्ञापन
3 of 5
shoaib akhtar
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने न सिर्फ कोहली की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े, बल्कि कोहली के लिए नया लक्ष्य भी जाहिर कर दिया। शोएब ने कहा कि कोहली की बल्लेबाजी का न सिर्फ मैं बल्कि पूरी दुनिया दीवानी है।
4 of 5
virat kohli
शोएब अख्तर ने विराट की तारीफ में ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुवाहाटी, विशाखापट्टनम, पुणे। विराट कोहली कुछ और ही हैं, तीन लगातार वनडे शतक। ऐसा करने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज। गजब की रन मशीन हैं वो।'
इसके बाद शोएब ने ट्वीट में आगे लिखा, 'लगे रहो, 120 शतकों का आंकड़ा पार करो, यही मेरा तुम्हारे लिए लक्ष्य है।' गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (100) के नाम है।