भारत के दिग्गज क्रिकेटर शिखर धवन अपने बेटे जोरावर से दूर हैं। जोरावर की कस्टडी फिलहाल आयशा मुखर्जी से के पास है, जिनसे कुछ समय पहले ही धवन का तलाक हुआ है। धवन की पिछले कुछ समय से अपने बेटे से बात भी नहीं हो पा रही है और इसी दुख को उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बयां किया था। उन्होंने जोरावर के जन्मदिन पर पोस्ट कर बताया था कि कैसे उन्हें अपने बेटे को देखे हुए एक साल बीत गए। धवन ने उम्मीद जताई थी कि उनका बेटा इस पोस्ट को जरूर देखेगा। दरअसल, आयशा ने धवन से बातचीत पूरी तरह बंद कर दी है और पिछले कुछ महीने से धवन जोरावर को कॉल पर भी नहीं देख सके हैं और न बात कर सके हैं। इसके बावजूद वह लगातार पोस्ट करते रहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शिखर धवन और जोरावर
- फोटो : सोशल मीडिया
धवन ने जोरावर के जन्मदिन वाले पोस्ट को लेकर एक पॉडकास्ट में कहा- मुझे दर्द नहीं हो रहा था। मैं सिर्फ अपने विचार व्यक्त कर रहा था। मुझे जोरावर से बात किए पांच महीने हो गए हैं। मैं सिर्फ भावनाओं को व्यक्त कर रहा हूं। मैं एक भावुक लड़का हूं और मैं सिर्फ उसे प्यार भेजने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि अगर मैं उसके बारे में सोचते हुए दुखी हो जाऊंगा तो उसे नकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। मुझे कभी एहसास नहीं हुआ कि यह पोस्ट वायरल हो जाएगी। मैंने इसे सिर्फ अपने दिल से लिखा है।
विज्ञापन
3 of 4
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैंने जन्मदिन वाले पोस्ट को इस उम्मीद के साथ लिखा था कि तकनीकी युग में मेरा बेटा मेरी पोस्ट को पढ़ लेगा। वह जहां भी है, मुझे उम्मीद है कि वह खुश होगा। एक दिन वह आएगा और मुझसे गले मिलेगा। मैं उससे प्यार करता हूं, लेकिन साथ ही मैं उससे अभी अलग भी हूं। मैं उसे किसी तरह का दुख नहीं देना चाहता।'
धवन आगामी आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स का नेतृत्व करते दिखेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे के आसपास रहना चाहते हैं और उसे गले लगाना चाहते हैं। धवन ने कहा- मैं उसे हर दिन संदेश लिखता हूं, मुझे नहीं पता कि वह उन्हें प्राप्त कर रहा है या नहीं, वह इसे पढ़ रहा है या नहीं। मुझे कोई उम्मीद नहीं है। मैंने इसे स्वीकार कर लिया है। मैं एक पिता हूं और अपनी ड्यूटी करने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे उसकी याद आती है। मुझे दुख होता है, लेकिन मैंने इसके साथ जीना सीख लिया है। जब मैं उनसे मिलने जाता था तो उन्हें केवल दो बार मिलने दिया जाता था और वह भी केवल दो से तीन घंटे के लिए। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा मेरे आसपास रहे। मैं उसे गले लगाना चाहता हूं।