शिखर धवन ने लंबे समय बाद टेस्ट टीम इंडिया में वापसी की। गाले में उनकी श्रीलंका के खिलाफ 168 गेंद में शानदार 190 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 30 चौके जड़े। चैंपियंस ट्रॉफी में धवन ने जैसा शानदार प्रदर्शन किया वो श्रीलंका में भी उसे आगे ले गए। शिखर ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर तो बनाया लेकिन करियर का पहला दोहरा शतक जड़ने से 10 रन से चूक गए। बावजूद इसके उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी इस पारी में रिकॉर्ड बनाए। आईए उनपर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड
2 of 6
शिखर धवन
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट में 2 शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
शिखर ने श्रीलंका के खिलाफ गाले में जैसे ही अपना शतक पूरा किया। उनका नाम रिकॉर्ड बुक्स में एक अलग जगह दर्ज हो गया। शिखर ने इस शतकीय पारी से वो कारनामा कर दिखाया। ये श्रीलंका के खिलाफ शिखर का दूसरा टेस्ट है। इसमें शिखर ने 168 गेंद पर 190 रन बनाए। इससे पहले पिछले श्रीलंका दौरे पर गाले में खेले गए पहले टेस्ट की पहली पारी में शिखर ने 134 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका के खिलाफ करियर के पहले दो टेस्ट में शतक बनाने वाले शिखर दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले दुनिया का कोई भी बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर सका।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड
3 of 6
शिखर धवन
- फोटो : self
पिछले चार सालों का सबसे तेज टेस्ट शतक
टीम इंडिया के गब्बर का बल्ला गाले में गरजा और भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में शानदार शुरुआत की। शिखर ने 110 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यह साल 2013 के बाद टेस्ट क्रिकेट में बना सबसे तेज शतक है। टेस्ट क्रिकेट में पिछले तीन तेज शतक धवन के नाम ही दर्ज हैं। उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 85 गेंद में शतक जड़ा था। बांग्लादेश के खिलाफ साल 2015 में शिखर ने 101 गेंद में शतक पूरा किया था। अब उन्होंने 110 गेंद में शतक पूरा किया है।
श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड
4 of 6
शिखर धवन
- फोटो : Getty
श्रीलंका में 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय
शिखर श्रीलंकाई सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाद हैं। उनसे पहले ऐसा सचित तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग कर चुके हैं।
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड
5 of 6
शिखर धवन
- फोटो : getty
एक सेशन में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज
शिखर धवन एक सेशन में 100 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बने। लेकिन वो टेस्ट के एक सेशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड अपने नाम करने से 7 रन से चूक गए। शिखर गाले में एक सेशन में 126 रन बना सके। सहवाग ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई टेस्ट में एक सेशन में 133 रन बनाए थे। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एक सेशन में 121 रन बनाए थे।
श्रीलंका के खिलाफ दोहरे शतक से चूके शिखर, लेकिन बनाए ये 5 रिकॉर्ड
6 of 6
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : twitter
श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने गाले में दूसरे विकेट के लिए 253 रन की साझेदारी की। यह श्रीलंकाई सरजमीं पर भारतीय बल्लेबाजों द्वारा की गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। श्रीलंका में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा की गई सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना की जोड़ी के नाम दर्ज है। यह रिकॉर्ड साल 2010 में कायम हुआ था।