फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: ऑस्ट्रेलियाई वन-डे टीम सिलेक्शन पर भड़के शेन वॉर्न, दे डाला बड़ा बयान

Fri, 04 Jan 2019 05:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shane Warne
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज के लिए चुनी गई टीम की अलोचना की है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह सिलेक्शन आगामी विश्व कप को ध्यान में रखकर नहीं किया गया है। 
विज्ञापन

2 of 6
आरोन फिंच - फोटो : cricket.com.au
वॉर्न ने इसे हास्यास्पद और बिना सोचे समझे किया गया चयन करार दिया। ऑस्ट्रेलिया ने आज 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कि, जिसमें तेज गेंदबाज पीटर सिडल, उस्मान ख्वाजा और नाथन लायन की वापसी हुई है। 
विज्ञापन

3 of 6
शेन वॉर्न
वॉर्न ने ट्वीट किया, 'अभी ऑस्ट्रेलिया वन-डे टीम की घोषणा हुई और कुछ खिलाड़ियों का टीम में नाम नहीं दिखना और कुछ अन्य को टीम में शामिल करना काफी चौंकाने वाला है। इसका कोई मतलब नहीं बनता है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के हर प्रारूप में ऐसा हास्यास्पद चयन रुकना चाहिए।' 



 

4 of 6
Shane Warne - फोटो : file photo
वॉर्न ने इसके बाद ट्विटर पर अपनी एकदिवसीय टीम की घोषणा की, जिसमें उन्होंने हरफनमौला डार्सी शार्ट को टीम में शामिल किया है। शॉर्ट के अलावा वॉर्न की टीम में आरोन फिंच, विकेटकीपर एलेक्स कैरी, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर या मिशेल मार्श में से एक, जेम्स पैटिनसन, झेय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, एडम जम्पा शामिल हैं।


विज्ञापन

5 of 6
ऑस्ट्रेलिया वन-डे टीम
उन्होंने कहा, 'मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा कि डार्सी शॉर्ट को टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुझे नहीं पता उन्होंने क्या गलत किया है। वह गेंदबाजी की सकते हैं और शीर्षक्रम में बल्लेबाजी भी। वह शानदार फॉर्म में हैं और शीर्ष में आरोन फिंच के अच्छा जोड़ीदार साबित हो सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेन वॉर्न - फोटो : File photo
वॉर्न ने कहा कि मई-जून में इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रख कर टीम का चयन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'वहां ऐसे हालात होंगे कि पिचें सपाट होंगी जिस पर शायद स्पिनरों को मदद मिले। इसलिए आपको चतुर गेंदबाजों और कुछ तेज गेंदबाजों की जरूरत होगी। मैदान छोटे होंगे ऐसे बल्लेबाज चाहिए जो बड़े शॉट खेल सकें और क्रीज पर सामय बिता सकें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें