फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

199 सीटों वाले प्लेन में अकेली सफर कर रही थी लड़की, क्रू मेंबर्स का कारनामा फेसबुक पर किया शेयर

Fri, 04 Jan 2019 04:53 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
आपके लिए भले ही प्राइवेट जेट में सैर करना एक मंहगा शौक हो पर एक महिला के साथ कुछ ऐसी घटना घटी जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आप सोच कर देखिए कि आप के पास एक हवाई जहाज की टिकट है और उस पर आप अकेले ही यात्रा करने वाले हैं और ये भी आपको तब पता चलता है जब आप प्लेन के अंदर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
louisa erispe - फोटो : Facebook
दरअसल, फिलीपींस की एक महिला के साथ विमान में कुछ ऐसा हुआ, जो किसी सपने से कम नहीं था। एक टिकट के पैसे पर महिला के लिए ये सरप्राइज गिफ्ट था जब उसे अनजाने में 199 सीट वाले जहाज में अकेले सैर का मौका मिल गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Facebook
खबर 24 दिसंबर 2018 की है। फिलीपींस की लुईसा एरिस्पे नाम की महिला ने डिवो से मनीला के लिए फिलीपींस एयरलाइंस की उड़ान संख्या पीआर 2820 में टिकट बुक किया था। उन्होंने बोर्डिंग पास लिया और प्लेन के अंदर पहुंच गईं। फ्लाइट में पहुंचते ही उन्हें पता चला कि वह 199 सीटों वाले विमान की अकेली यात्री हैं। 
 

4 of 6
- फोटो : Facebook
हालांकि फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू ने इस बात की पुष्टि भी कर दी। ये जानने के बाद लुईसा थोड़ी घबरा गईं, पर बाद में उन्हें ये सब बेहद एक्साइटिंग भी लगने लगा। हालांकि केबिन क्रू के सदस्यों ने लुईसा की पूरी देखभाल की।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pexels.com
मजेदार बात यह है कि लुईसा ने पूरे प्लेन में उड़ान का जमकर मजा लिया और वह एक सीट से दूसरी सीट के बीच मजे से घूमते हुए तस्वीरें भी खींचती रहीं, यानी प्राइवेट जेट का मजा यात्री विमान में लुईसा ने लिया। इसके अलावा, लुईसा एरिस्पे ने मनीला में उतरने के बाद देखा कि कनवेयर बेल्ट पर भी सिर्फ उन्हीं का सामान था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपको बता दें कि लुईसा ने फेसबुक पर पूरी घटना शेयर की है जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लुईसा ने टिकट पर विमान के अंदर की तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह प्लेन के अंदर अकेली नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह केबिन क्रू और पायलट के साथ दिख रही हैं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी एयर लाइंस ने ऐसा किया हो। साल 2015 फरवरी में एलेक्स सिमान ने भी ऐसे सफर के बारे में लोगों को बताया था।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें