फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महान स्पिनर शेन वॉर्न का दावा, ये दो खिलाड़ी बनाएंगे ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप चैंपियन

Thu, 07 Mar 2019 09:03 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shane Warne
दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने कहा कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के प्रतिबंध के कारण उनकी भूख पहले से अधिक बढ़ सकती है और उनकी वापसी ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप जिता सकती है। गेंद से छेड़छाड़ के चलते इन दोनों खिलाड़ियों पर लगा एक साल का प्रतिबंध इस महीने समाप्त हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
steve smith
इन दोनों की हाल में कोहनी की सर्जरी हुई। अब यह देखना होगा कि वे वापसी करते हुए वैश्विक स्तर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं, क्योंकि इंग्लैंड में उनके लिए चीजें आसान नहीं होने वाली। वॉर्न को हालांकि कोई संदेह नहीं है कि ये दोनों अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और इन्हें ब्रेक से फायदा ही होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
shane warne steve waugh
वॉर्न यह बात अपने अनुभव से कह रहे हैं। उन्हें भी 2003 में प्रतिबंधित दवाओं के लिए पॉजीटिव पाए जाने पर निलंबित किया था। कई लोगों ने कहा कि वह फिर वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन वॉर्न ने जोरदार वापसी की और कई साल तक शीर्ष स्तर पर खेले। 

4 of 5
warner and smith
वॉर्न ने कहा,'कई बार जब आपको ब्रेक के लिए बाध्य किया जाता है, जैसा मेरे साथ हुआ। मुझे 12 महीने बाहर रहना पड़ा, इसका मतलब होता है कि आप तरोताजा हो जाते हो। आपका दिमाग तरोताजा हो जाता है, आपकी भूख बढ़ जाती है। आप महसूस करते हो कि क्रिकेट आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। यही कारण है कि मैं कह रहा हूं कि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीत सकता है। वे सीधे वापसी करेंगे, वे भूखे होंगे। वह शुरुआती कुछ मैचों में नर्वस होंगे, लेकिन यह उनके लिए अच्छा होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
india vs australia
वैसे, स्मिथ और वॉर्नर के बिना खेल रही ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा वन-डे सीरीज में हाल बुरा है। कंगारू टीम मौजूदा वन-डे सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ 0-2 से पिछड़ रही है। भारतीय टीम ने पहला वन-डे 6 विकेट जबकि दूसरा वन-डे 8 रन से जीता। सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें