फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मीडिया पर भड़के पूर्व पाक कप्तान अफरीदी, बोले- मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया

Thu, 15 Nov 2018 08:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय मीडिया को गलत ठहराया और कश्मीर मुद्दे को लेकर दिए बयान पर अपनी सफाई पेश की है। कुछ समय पहले ही अफरीदी ने कहा था कि कश्मीर को आजाद करना चाहिए। यह गौर करना चाहिए कि पाकिस्तान अपने चार प्रांतों को संभाल नहीं पा रहा है। अब उन्होंने अपनी सफाई सोशल मीडिया के जरिये दी है।

विज्ञापन

2 of 5
shahid afridi
पाकिस्तान के पूर्व स्टाइलिश ऑलराउंडर अफरीदी ने ट्वीट किया, 'मेरे बयान को भारतीय मीडिया ने गलत लिया। मैं अपने देश के लिए जुनूनी हूं और कश्मीरियों के संघर्षों की बहुत इज्जत करता हूं। मानवता को जीवित रहना चाहिए और उन्हें अपने अधिकार मिलना चाहिए।'
 

 
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद अफरीदी
उन्होंने एक और ट्वीट में अपनी बात पूरी करते हुए लिखा, 'मैंने क्लिप अधूरी और मुद्दे से बाहर की है क्योंकि इससे पहले जो कहा वो उसमें है ही नहीं। कश्मीर अनसुलझा विवाद है और क्रूर भारतीय कब्जे के तहत है। संयुक्त राष्ट्र संकल्प के अनुसार इसे हल किया जाना चाहिए। मेरे साथ हर पाकिस्तानी कश्मीरी स्वतंत्रता संघर्ष का समर्थन करता है। कश्मीर पाकिस्तान से संबंधित है।' 
 

 

4 of 5
शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बुधवार को लंदन में मीडिया के सामने कहा था, 'कश्मीर को आजाद करना चाहिए। मानवता को जिंदा रहना चाहिए। लोगों को मौत नहीं मिलना चाहिए। पाकिस्तान को कश्मीर नहीं चाहिए। वह अपने चार प्रांत भी नहीं संभाल पा रहा है। बड़ी चीज है इंसानियत। वहां लोग मर रहे हैं, जो दर्दनाक है। किसी भी समुदाय के लोगों की मौत दर्दनाक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद अफरीदी
याद हो कि पाकिस्तान के नए वजीर-ए-आजम इमरान खान ने जम्मू-कश्मीर मुद्दे को जल्द सुलझाने की बात कही थी। वैसे, अफरीदी पहले भी कई बार जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दे पर बयान दे चुके हैं।
 
पिछले वर्ष भारत में संपन्न वर्ल्ड टी-20 के दौरान पूर्व कप्तान ने कहा था कि कश्मीर के लोगों ने आकर हमारी हौसला अफजाई की। मैं तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं। अफरीदी के इस बयान पर बवाल हुआ था। यही नहीं, अफरीदी ने कश्मीर की आजादी के संबंध में कई ट्वीट भी किए हैं। अब उनके इस बयान का क्या असर होगा, यह देखने वाली बात रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें